शहीद ASP आकाश राव की पत्नी स्नेहा गिरपुंजे को मिली अनुकम्पा नियुक्ति, इस पद पर मिली ज्वाइनिंग

रायपुर। Raipur News: नक्सलियों द्वारा सुकमा जिले में लगाए गए IED की चपेट में आकर शहीद हुए एएसपी आकाश राव गिरपुन्जे की धर्मपत्नी स्नेहा गिरपुन्जे को डीएसपी पद पर अनुकम्पा नियुक्ति मिली है। उन्हें पुलिस प्रशिक्षण अकादमी में पदस्थ किया गया है। विष्णुदेव साय कैबिनेट ने विशेष प्रकरण मानते हुए डीएसपी पद पर अनुकम्पा नियुक्ति देने का फैसला लिया था।
बता दें कि, सुकमा में आईईडी की चपेट में आने से एएसपी आकाश राव गिरपुन्जे की शहादत हुई थी। वे एक बहादुर जवान थे और उन्हें कई वीरता पुरस्कार दिए गए थे। स्नेहा गिरपुन्जे ने डीएसपी पद पर ज्वाइनिंग के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और प्रदेश सरकार का आभार व्यक्त किया है।
Raipur News: डीएसपी के तौर पर स्नेहा गिरिपुंजे की पहली पोस्टिंग चंदखुरी पुलिस अकादमी में मिली है. चंदखुरी पुलिस अकादमी में शहीद एडिशनल एसपी की पत्नी अपनी सेवाएं देंगी।
Skip to PDF content




