Breaking news
Advertisement
ट्रेंडिंग-न्यूज़देशबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़

होली की आड़ में अमानवीय कृत्य, जश्न के दौरान गाय को जबरन पिलाई शराब, वीडियो सामने आते ही भड़के लोग

हरियाणाAnimal Cruelty In Haryana: देशभर में होली का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है। हर कोई होली के रंग में रंगा हुआ है। लेकिन इस बीच सोशल मीडिया पर एक बेहद ही पशु क्रूरता की एक बेहद शर्मनाक वीडियो वायरल हो रहे है। जिसे देखने के बाद हर कोई उसकी निंदा कर रहा है। यहां कुछ लोगों द्वारा गाय के साथ अमानवीय व्यवहार करते हुए जबरन शराब पिलाई और भारी-भरकम गाड़ी भी खिंचवाई जिसका वीडियो भी सामने आया है।

बता दें कि, मामला हरियाणा का है। जहां होली खेलने के दौरान जबरन गाय का मुंह खोलकर उसे शराब पिलाते हुए दिखाई दे रहे हैं। हैरान करने वाली बात यह है कि मौके पर मौजूद अन्य लोग इस पूरी घटना को चुपचाप देखते रहे और इसका वीडियो बना रहे थे। इतना ही नहीं शराब पिलाने के बाद गाय से गाड़ियां भी खिंचवाई।

इस घटना का वीडियो सामने आने के बाद इंटरनेट यूजर्स ने इस कृत्य की कड़ी निंदा की है और हरियाणा पुलिस से आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग करते हुए पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज करने की अपील की है।

Animal Cruelty In Haryana:मालूम हो की ये पसु क्रुरता की ये कोई नई बात नहीं है। हर साल रंगों से या जबरन पशुओं को नशा कराने या पटाखों से पशुओं को प्रताड़ित करने के कई मामले सामने आते हैं। पशु विशेषज्ञों का कहना है कि शराब या सिंथेटिक रंग जानवरों के लिए जानलेवा साबित हो सकते हैं।

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close