Breaking news
Advertisement
मध्यप्रदेशहादसा

तीन सगी बहनों की नहर में डूबने से मौत, छोटी बहन को बचाते दो बड़ी बहनों ने भी गंवाई जान

मध्यप्रदेश। रीवा में तीन सगी बहनों की नहर में डूबने से मौत हो गई। एक बहन को बचाने के लिये दो बहने भीं नहर में उतर गई थी जिससे तीनों की ही मौत हो गई। घटना रविवार दोपहर 12 बजे की है।

गढ़ क्षेत्र के लालगांव चौकी अंतर्गत कोलहई गांव निवासी शिवकुमार साकेत शहर के इटौरा में रहते हैं। दोनों पति-पत्नी मजदूरी करते थे। रविवार की सुबह 9.30 बजे शिवकुमार साकेत अपनी पत्नी को लेकर मजदूरी करने निकल गया। घर में चार बेटियां और एक बेटा था।

विश्वविद्यालय थाना सोनौरा-इटौरा के बीच गुजरने वाली बाणसागर बांध की नहर में तीनों बहनें 18 वर्ष, रन्नू साकेत 16 वर्ष और रेश्मा साकेत 13 वर्ष कपड़े धोने के लिए पहुंची थी। तीनों बहनों को डूबता देख नहर के पास के खेत में काम कर रही एक महिला उन्हें बचाने के लिए दौड़ी लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। सूचना मिलने के बाद विश्वविद्यालय पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से तीनों के शव बरामद कर लिए हैं।

Advertisement
Tags

Editorjee News

I am admin of Editorjee.com website. It is Hindi news website. It covers all news from India and World. I updates news from Politics analysis, crime reports, sports updates, entertainment gossip, exclusive pictures and articles, live business information .

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close