नशे के सौदागरों के खिलाफ बड़ा आदेश, दो तस्करों को 10 साल, तो एक को 6 साल की सुनाई कठोर कारावास की सजा
रायपुर। Raipur News: राजधानी रायपुर में बीते कई दिनों से पुलिस नशे के सौदागरों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। वहीं इस बीच इन सौदागरों के खिलाफ कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है। जिसके तहत अब आरोपियों को 10-10 साल कठोर कारावास की सजा सुनाई गई है।
बता दें कि, टिकरापारा थाना इलाके के एहसान खान उर्फ अहसान और सरफराज खान उर्फ शाहरुख खान को 10-10 साल की कठोर कारावास की सजा सुनाई गई है। ये दोनों 2022 में 144-144 नशीली गोलियों के साथ गिरफ्तार किए गए थे। 16 गवाहों की गवाही के बाद कोर्ट ने उन्हें दोषी माना।
Raipur News: वहीं, खमतराई थाना इलाके के रत्नेश सोनी को 6 साल की कठोर कारावास और 60 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है। सोनी को 2014 में 5 किलो से ज्यादा गांजा तस्करी करते गिरफ्तार किया गया था। 11 गवाहों की गवाही के बाद कोर्ट ने उन्हें दोषी माना। दोनों मामलों में NDPS के विशेष न्यायाधीश पंकज कुमार सिन्हा ने सजा सुनाई ।





