Breaking news
Advertisement
खेलदेश-विदेश

फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्‍डो के बेटे का निधन, सोशल मीडिया में जाहिर किया दु:ख

नई दिल्ली। दिग्गज फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्‍डो के नवजात बेटे का निधन हो गया है। फुटबॉलर ने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी। रोनाल्‍डो और उनकी पार्टनर जॉर्जिना ने बयान जारी करके कहा कि हमारे नवजात बेटे का निधन हो गया है। किसी माता पिता के लिए यह सबसे बड़ा दुख है। केवल हमारी नवजात बेटी का जन्‍म हमें इस पल को कुछ आशा और खुशी के साथ जीने की ताकत देता है।

रोनाल्‍डो ने कहा कि हम सभी डॉक्‍टर्स और नर्सों का शुक्रिया अदा करते हैं, जिन्‍होंने हमारा साथ दिया। इस पूरी घटना से हम हताश है और सभी से अपील करते हैं कि प्राइवेसी का ध्‍यान रखें। हमारे बेटे, तुम फरिश्‍ते थे। हम हमेशा तुम्‍हे प्‍यार करेंगे। बता दें रोनाल्‍डो और उनकी पार्टनर जॉर्जिना ने पिछले साल अक्‍टूबर में ऐलान किया था कि वो जुड़वा बच्‍चों के माता पिता बनने वाले हैं। रोनाल्‍डो के पहले से ही 2 बेटे और 2 बेटियां हैं।

Advertisement

Editorjee News

I am admin of Editorjee.com website. It is Hindi news website. It covers all news from India and World. I updates news from Politics analysis, crime reports, sports updates, entertainment gossip, exclusive pictures and articles, live business information .

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close