[t4b-ticker]
Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

CG Review Meeting: स्कूलों की व्यवस्थाओं पर शिक्षा मंत्री की बड़ी समीक्षा बैठक आज, किताब-यूनिफॉर्म से लेकर रिजल्ट तक होगी चर्चा

रायपुर। CG Review Meeting:  प्रदेश के सरकारी स्कूलों की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने और नए शिक्षा सत्र की तैयारियों की समीक्षा के लिए आज शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव की अध्यक्षता में अहम बैठक आयोजित होगी। बैठक में संभागीय और जिला स्तर के शिक्षा अधिकारियों के साथ स्कूलों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की जाएगी।

Mungeli Accident: आबकारी विभाग की गाड़ी की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, दो गंभीर घायल, नहर में पलटा सरकारी वाहन

बैठक में सबसे पहले स्कूलों में मूलभूत सुविधाओं और व्यवस्थाओं की समीक्षा की जाएगी। इसके साथ ही विद्यार्थियों को समय पर पाठ्यपुस्तकों, यूनिफॉर्म और साइकिल वितरण की प्रगति का आकलन किया जाएगा, ताकि नए शिक्षा सत्र में किसी भी प्रकार की परेशानी न हो। बैठक के एजेंडे में वीएसके (VSK) एप के माध्यम से शिक्षकों की ऑनलाइन उपस्थिति भी प्रमुख विषय रहेगा। शिक्षकों की नियमित उपस्थिति, मॉनिटरिंग व्यवस्था और डिजिटल सिस्टम के प्रभावी क्रियान्वयन पर अधिकारियों से जानकारी ली जाएगी।

इसके अलावा स्कूल भवनों की मरम्मत, साफ-सफाई, रंग-रोगन और अन्य बुनियादी सुविधाओं की स्थिति की भी समीक्षा होगी। शिक्षा मंत्री अधिकारियों को निर्देश देंगे कि विद्यार्थियों को बेहतर और सुरक्षित शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराया जाए। बैठक में हाल ही में घोषित 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा के परिणामों का भी विश्लेषण किया जाएगा। जिन जिलों का प्रदर्शन कमजोर रहा है, वहां सुधार की रणनीति पर चर्चा होगी। साथ ही नए शिक्षा सत्र के लिए शैक्षणिक गतिविधियों, गुणवत्ता सुधार और प्रशासनिक तैयारियों पर भी मंथन किया जाएगा।

Cabinet Meeting:सीएम साय की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक आज,कई अहम मुद्दों पर होगी चर्चा

CG Review Meeting: बैठक को लेकर स्पष्ट निर्देश जारी किए गए हैं कि सभी संभागीय और जिला स्तर के संबंधित अधिकारियों की व्यक्तिगत उपस्थिति अनिवार्य रहेगी। किसी भी अधिकारी की ओर से प्रतिनिधि भेजने की अनुमति नहीं होगी। माना जा रहा है कि बैठक में शिक्षा व्यवस्था को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए जा सकते हैं।

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close