Breaking news
Advertisement
छत्तीसगढ़बलौदबाजारहादसा

CG NEWS : सांप के काटने से मां-बेटी की दर्दनाक मौत, फर्श पर सो रहे थे दोनों, गांव में पसरा मातम

 

बलौदाबाजार: छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले के कसडोल थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम ठाकुरदीया में सांप के काटने से मां-बेटी की दर्दनाक मौत हो गई। यह हृदयविदारक घटना तड़के सुबह 4 बजे की है, जब 35 वर्षीय सतवती पारदी अपनी 9 वर्षीय बेटी देविका के साथ फर्श पर सो रही थीं। इसी दौरान एक जहरीले सांप ने दोनों को डस लिया।

सांप के काटने के बाद दोनों की तबीयत बिगड़ने लगी, जिसे देख परिजनों ने उन्हें तत्काल सीएचसी में भर्ती कराया। इलाज के दौरान बालिका देविका ने दम तोड़ दिया, जबकि मां की हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी भी मौत हो गई।

एक ही दिन में मां और बेटी की मौत से पूरे गांव में शोक का माहौल है। मृत बच्ची प्राथमिक शाला में पढ़ती थी, जबकि मां खेती-किसानी का कार्य करती थी। पुलिस ने दोनों के शवों का पोस्टमार्टम कर जांच शुरू कर दी है। परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close