[t4b-ticker]
Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़

Sukma News: नशे के सौदागरों पर पुलिस का शिकंजा, 1 करोड़ से भी ज्यादा का गांजा जब्त, ऐसे हो रही थी तस्करी

म/कोंटा। Sukma News:  छत्तीसगढ़ के कोंटा क्षेत्र में पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 110 पैकेट गांजा जब्त किया है। पुलिस ने इस कार्रवाई में तस्करी में इस्तेमाल की जा रही एक वाहन, मोबाइल फोन और नकद राशि भी बरामद की है। पुलिस के अनुसार, तस्कर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर गांजे की खेप को एक स्थान से दूसरे स्थान तक पहुंचाने की कोशिश कर रहे थे। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने घेराबंदी कर वाहन को रोका और तलाशी लेने पर उसमें भारी मात्रा में गांजा बरामद हुआ।

Anti-Paper Leak Bill: एंटी पेपर लीक बिल पर सदम में बहस, केंद्रीय मंत्री ने गिनाए कब-कब हुए थे पेपर लीक, गोगोई ने सरकार को घेरा

बताया गया कि, जब्त किए गए गांजे की अनुमानित बाजार कीमत करीब ₹1.11 करोड़ बताई जा रही है। इसके अलावा वाहन, मोबाइल फोन और नकदी को भी पुलिस ने जब्त कर लिया है। पूरे मामले में आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भी जानकारी जुटाई जा रही है।

CM Sai In Bhoramdev: भोरमदेव धाम पहुंचे सीएम साय, पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए की मंगलकामना

Sukma News: सुकमा पुलिस अधीक्षक मयंक गुर्जर ने बताया कि जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि नशे के कारोबार में शामिल लोगों के खिलाफ आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। पुलिस मामले में एनडीपीएस एक्ट के तहत वैधानिक कार्रवाई कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि गांजे की खेप कहां से लाई गई थी और इसे किस स्थान तक पहुंचाया जाना था।

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close