[t4b-ticker]
Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़

Dhamtari News: जिले में आकाशीय बिजली का कहर, 39 भेड़ों समेत एक बकरी की मौत, पशुपालकों में मातम

मगरलोड। Dhamtari News: धमतरी जिले के मगरलोड क्षेत्र में बीती रात आकाशीय बिजली गिरने से बड़ा हादसा हो गया। तेज गरज-चमक और बारिश के दौरान बिजली गिरने से 39 भेड़ों और एक बकरी की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और पशुपालकों में शोक का माहौल है।

Kedar Kashyap On Rahul Gandhi: “राहुल गांधी का स्वागत दारू से चरण धोकर करें” मंत्री केदार कश्यप का कांग्रेस पर तीखा तंज

जानकारी के अनुसार, यह घटना मगरलोड थाना क्षेत्र के डुमरपाली नर्सरी परिसर की है। मंगलवार रात करीब 10 बजे मौसम अचानक खराब हो गया। तेज बारिश के साथ गरज-चमक शुरू हुई और इसी दौरान भेड़ों के झुंड के पास आकाशीय बिजली गिर गई। बताया जा रहा है कि राजस्थान से आए पशुपालकों ने अपने भेड़-बकरियों के साथ यहां अस्थायी डेरा डाला हुआ था। खराब मौसम के बीच अचानक हुए इस हादसे में 39 भेड़ें और एक बकरी काल के गाल में समा गईं। पशुपालकों को भारी आर्थिक नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है।

Gold Silver Price: सस्ता हुआ सोना, चांदी के दाम में भी आई गिरावट, यहां देखें आपके शहर में क्या है भाव

Dhamtari News: घटना की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। सुबह होते ही मृत पशुओं को देखने लोगों की भीड़ लग गई। क्षेत्र में इस घटना की चर्चा तेजी से फैल गई है। स्थानीय प्रशासन को भी घटना की जानकारी दे दी गई है। नुकसान का आकलन करने और आवश्यक कार्रवाई के लिए संबंधित विभाग की टीम मौके पर पहुंच सकती है। मौसम विभाग ने भी हाल के दिनों में प्रदेश के कई जिलों में आकाशीय बिजली और तेज बारिश की चेतावनी जारी की है। ऐसे में लोगों से खराब मौसम के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहने और सतर्कता बरतने की अपील की गई है।

 

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close