Breaking news
Advertisement
Uncategorized

धान खरीदी में अभी 5 दिन और से शेष, अनुमानित लक्ष्य से 10 हजार मीट्रिक टन अधिक धान की हुई खरीदी

अम्बिकापुर। धान खरीदी में अभी 5 दिन बचे ही हैं इसके पूर्व ही सरगुजा जिले में सरगुजा कलेक्टर संजीव कुमार झा के मार्गदर्शन में अपने अनुमानित लक्ष्य से 10 हजार मैट्रिक टन ज्यादा धान खरीदी कर ली है और अभी भी धान खरीदी जा रही है सरगुजा कलेक्टर संजीव कुमार झा के कुशल मार्गदर्शन के कारण यह बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है पहले से ज्यादा किसानों ने धान बेचने में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और उनके चेहरे की मुस्कुराहट यह साफ-साफ बता रही है कि इस बार धान बेचने में उन्हें किसी भी तरह की दिक्कत का सामना नहीं करना पड़ा और बड़े आसानी से सभी किसानों ने अपना धान बेचा सरगुजा कलेक्टर श्री संजीव कुमार झा के साथ साथ पूरा प्रशासनिक अमला ही इस उपलब्धि के लिए बधाई का पात्र है समर्थन मूल्य में जिले के लिए निर्धारित अनुमानित लक्ष्य से 10170 मीट्रिक टन अधिक धान की खरीदी हो चुकी है। खरीफ विपणन वर्ष 2021-22 हेतु 31 जनवरी की स्थिति में 46 उपार्जन केंद्रों में कुल 2 लाख 16 हजार 815 मीट्रिक टन धान की खरीदी समर्थन मूल्य में हुई है जबकि अनुमानित लक्ष्य 2 लाख 6 हजार 645 मीट्रिक टन है।

जिला विपणन कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार इस वर्ष समर्थन मूल्य में धान बेचने जिले के 49 हजार 613 किसान पंजीकृत हैं। अब तक 41 हजार 76 किसानों ने अपना धान बेच लिया है जो कुल पंजीकृत किसानों का 82 प्रतिशत है। अब तक खरीदे गए धान का 37.26 प्रतिशत का उठाव मिलर्स द्वारा किया गया है।

कलेक्टर संजीव कुमार झा के मार्गदर्शन में सभी उपार्जन केंद्रों में धान खरीदी की उत्तम व्यवस्था होने से किसानों को समर्थन मूल्य में धान बेचने में सुविधा हो रही है। इससे किसान जल्दी धान बेच रहे हैं। अब धान खरीदी में केवल 5 कार्य दिवस ही शेष है। अब तक 4 फरवरी तक की खरीद के लिए शेष किसानों को टोकन भी जारी कर दिया गया है।

Advertisement
Tags

Editorjee News

I am admin of Editorjee.com website. It is Hindi news website. It covers all news from India and World. I updates news from Politics analysis, crime reports, sports updates, entertainment gossip, exclusive pictures and articles, live business information .

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close