जेवर बनवाने का सुनहरा मौका, नवरात्रि के तीसरे दिन धड़ाम से गिरे सोने-चांदी के दाम, जानें क्या है ताजा रेट
नई दिल्ली। Today Gold Silver Price: सर्राफा बाजार में सोने-चांदी के दाम में उतार-चढ़ाव बना हुआ है। लगातार बीते कुछ दिनों से सोने के दाम में तेजी देखी गई। वहीं आज एक बार फिर सोने और चांदी दोनों में गिरावट दर्ज की गई है। जहां 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 270 रुपए गिरकर 1,14,044 रुपए पर आ गया है। जो की पहले 1,14,314 रुपए पर था। वहीं चांदी की बात करें तो चांदी 362 रुपए गिरकर 1,34,905 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई है। इससे पहले ये 1,35,267 रुपए पर थी।
बता दें कि, इस साल सोने की कीमत करीब 36,000 रुपए बढ़ी है। जबकि, चांदी 46,852 रुपए बढ़ गया है। दिसंबर साल 2024 तक 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव 76,162 रुपए का था, जो अब 1,14,044 रुपए हो गया है। वहीं एक किलो चांदी की कीमत 86,017 रुपए थी, जो अब 1,34,905 रुपए प्रति किलो हो गई है।
Today Gold Silver Price: वहीं डॉलर सूचकांक और वैश्विक वित्तीय बाजारों में उतार-चढ़ाव और अमेरिकी मुख्य PCE मुद्रास्फीति आंकड़ों की प्रतीक्षा के कारण इस सप्ताह सोने और चांदी की कीमतों में अस्थिरता बनी रह सकती है। ऐसे में सोने-चांदी खरीदने वाले ग्राहकों के लिए ये जेवर बनाने का सुनहरा मौका हो सकता है।



