[t4b-ticker]
Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

KTU Vice-Chancellor Meet Arun Sao: KTU के कुलपति ने डिप्टी CM अरुण साव से की मुलाकात, विश्वविद्यालय के विकास और युवा सशक्तिकरण पर की चर्चा

रायपुर। KTU Vice-Chancellor Meet Arun Sao: कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. डॉ. मनोज दयाल ने मंगलवार को प्रदेश के उपमुख्यमंत्री अरुण साव से सौजन्य भेंट की। इस दौरान विश्वविद्यालय को राष्ट्रीय स्तर का उत्कृष्ट संस्थान बनाने की दिशा में कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा हुई। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलसचिव सुनील शर्मा भी उपस्थित थे।

Ambikapur News: भीषण सड़क हादसा, बस और इनोवा की टक्कर में महिला की मौत, 7 घायल

भेंट में कुलपति प्रो. दयाल ने विश्वविद्यालय में भवन निर्माण के साथ साथ सर्वांगीण विकास के लिए राज्य सरकार से सहयोग का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि डिजिटल युग में पत्रकारिता की चुनौतियां बदल रही हैं, ऐसे में विश्वविद्यालय में एआई, डेटा जर्नलिज्म और क्षेत्रीय भाषा पत्रकारिता जैसे नए रोजगारोन्मुखी पाठ्यक्रम शुरू किए जाएंगे। आधारभूत संरचना के विस्तार, शिक्षकों , गैर शिक्षको शीट प्रशासकों के लिए भवन निर्माण,नए छात्रावास और अत्याधुनिक मीडिया लैब की स्थापना पर भी चर्चा हुई।

गुणात्मक एवं संख्यात्मक परिवर्तन पर बात करते हुए प्रो. दयाल ने बताया कि शिक्षकों के लिए फैकल्टी एक्सचेंज और उद्योगों के साथ एमओयू कर इंटर्नशिप-पलेसमेंट बढ़ाने की योजना है। वहीं प्रवेश सीटें बढ़ाकर प्रदेश के अधिक युवाओं को लाभान्वित करने का लक्ष्य रखा गया है। चर्चा में खेलकूद के विकास को भी प्रमुखता दी गई। कुलपति ने कहा कि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क निवास करता है। इसलिए विश्वविद्यालय में खेल मैदान, जिम और अंतर-विश्वविद्यालय खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन की रूपरेखा तैयार की जा रही है।

CG NEWS:VB-GRAM-G पर आज मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की प्रेस ब्रीफिंग,दोपहर 1 बजे मीडिया को करेंगे संबोधित

KTU Vice-Chancellor Meet Arun Sao: युवा छात्रों को नशा और दिशाहीनता से बचाने पर उपमुख्यमंत्री श्री साव ने विशेष जोर दिया। उन्होंने “नशा मुक्त युवा, सशक्त छत्तीसगढ़” अभियान के तहत विश्वविद्यालय में जागरूकता कार्यक्रम, काउंसलिंग सेल और करियर मार्गदर्शन केंद्र शुरू करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि युवा ही राष्ट्र की रीढ़ हैं और उन्हें सकारात्मक दिशा देना हम सबकी जिम्मेदारी है। उपमुख्यमंत्री ने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय को छत्तीसगढ़ की पहचान बनाने का आश्वासन देते हुए हर संभव सहयोग का वचन दिया।

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close