[t4b-ticker]
Advertisement
Uncategorizedछत्तीसगढ़देशदेश-विदेशपॉलिटिक्सरायपुर

प्रधानमंत्री मोदी ने की मन की बात,क्या है मन की बात में इस बार खास ?

रायपुर :- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज देशवासियों से अपने लोकप्रिय कार्यक्रम ‘मन की बात’ के माध्यम से संवाद किया। यह इस कार्यक्रम का 121वां प्रसारण था। बता दे प्रधानमंत्री हर महीने के अंतिम रविवार को इस कार्यक्रम के माध्यम से प्रधानमंत्री देश और दुनिया में घटित महत्वपूर्ण घटनाओं पर अपने विचार साझा करते हैं और देशवासियों को उनसे जोड़ते हैं। आज के प्रसारण को लेकर छत्तीसगढ़ में भी भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से प्रधानमंत्री की ‘मन की बात’ सुनी।

इस अवसर पर रायपुर में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ कार्यक्रम को सुना ओर कार्यक्रम को लेकर उन्होंने कहा, “हर माह के अंतिम रविवार को प्रधानमंत्री देशवासियों से जुड़ते हैं और देश-विदेश की तमाम प्रमुख घटनाओं पर चर्चा करते हैं। साथ ही यह भी बताते हैं कि उन घटनाओं का भारत पर क्या प्रभाव पड़ता है। उन्होंने आगे कहा कि जिस प्रकार से प्रधानमंत्री ने दंतेवाड़ा जैसे अशांत क्षेत्र में शांति लौटने के साथ वहां के बच्चों को विज्ञान से जोड़ने के लिए विज्ञान केंद्र स्थापित करने की बात कही, वह निश्चित रूप से वहां के युवाओं को विज्ञान और तकनीक से जोड़ने की दिशा में एक सराहनीय प्रयास है। साथ ही, उन्होंने पहलगाम में हुई संवेदनशील और हृदयविदारक घटना का भी ज़िक्र करते हुए बताया कि प्रधानमंत्री ने इस पर भी महत्वपूर्ण और राष्ट्रहित में निर्णय लिए हैं, जिनकी जानकारी उन्होंने आज देशवासियों को दी।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close