Breaking news
Advertisement
छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबर

Katghora News: तेंदुपत्ता संग्राहकों को अब तक नहीं मिला भुगतान, दर्जनों की संख्या में वन मंडल कार्यालय पहुंचे ग्रामीण

कटघोरा। Katghora News: कटघोरा वनमण्डल अंतर्गत पाली रेंज के दर्जनों ग्रामीण आज वन मंडल कार्यालय पहुंचे। जहां उन्हें अब तक तेन्दू पत्ता तोड़ाई की राशि आज तक उपलब्ध नहीं हो पाई। जिससे वे आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं।

बता दें कि, यह पूरा मामला पाली विकासखंड के ग्राम पंचायत बखाई का है। यहां राहा समिति के तहत काम करने वाले ये ग्रामीण कहते हैं कि उन्होंने मेहनत से तेन्दू पत्ते तोड़े, लेकिन अब तक उसका भुगतान नहीं मिला। ग्रामीणों का आरोप है कि, जितना पत्ता उन्होंने तोड़ा, उतना दर्ज ही नहीं किया गया। हालांकि पासबुक में एंट्री जरूर की गई, लेकिन जब वे कार्यालय पहुंचे तो उन्हें यह कहकर टाल दिया गया कि, कम पत्ता दर्ज हुआ है।

Katghora News: वहीं ग्रामीण अब महीनों से भुगतान के लिए चक्कर काट रहे हैं, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी न तो स्पष्ट जवाब दे रहे हैं और न ही समय पर मेहनत का उचित हक दिलाने की जिम्मेदारी निभा रहे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि जिम्मेदार अधिकारी केवल आश्वासन दे रहे हैं, लेकिन ठोस जवाब किसी के पास नहीं है। जब हमने क्षेत्र के डिप्टी रेंजर सरवन कोराम से इस बारे में जानकारी लेनी चाहिए तो उन्होंने जल्द ही भुगतान कराने की बात कहकर पल्ला झाड़ लिया।

Advertisement
Tags

Editorjee News

I am admin of Editorjee.com website. It is Hindi news website. It covers all news from India and World. I updates news from Politics analysis, crime reports, sports updates, entertainment gossip, exclusive pictures and articles, live business information .

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close