सख्ती के बावजूद नहीं थम रहा हथियारों का प्रदर्शन, धार्मिक जुलूस में खुलेआम लहराए हथियार, देखें वीडियो
रायपुर। Raipur Viral Video: राजधानी में हथियारों के खुले प्रदर्शन को लेकर पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है, लेकिन इसके बावजूद भी लोगों में कानून का खौफ नजर नहीं आ रहा है। शहर के विभिन्न इलाकों में अब भी खुलेआम हथियार लहराने के मामले सामने आ रहे हैं। ऐसा ही एक ताजा मामला सामने आया है। धार्मिक जुलूस के दौरान हथियारों के प्रदर्शन पर प्रतिबंध होने के बावजूद खुलेआम नियमों की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। हैरानी की बात यह है कि यह सब पुलिस की मौजूदगी में हुआ।
Read More: पैन कार्ड से लेकर LPG तक 1 अप्रैल से होने से जा रहे कई बड़े बदलाव, आम आदमी की जेब पर पड़ेगा सीधा असर
जानकारी के अनुसार, फिल्मी गानों पर हथियार लेकर फूहड़ता फैलाते नजर आए युवक युवतियों का वीडियो सोशल मीडिया में भी काफी वायहरल हो रहा है। बताया गया कि, लिस द्वारा कार्रवाई और सख्त निर्देशों के बावजूद इस तरह की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही है।
Read More: बड़ा हादसा टला… मौत को छूकर निकले 161 यात्री, दिल्ली IGI एयरपोर्ट में कराई गई इंडिगो विमान की इमरजेंसी लैंडिंग
Raipur Viral Video: गौरतलब है कि हाईकोर्ट के सख्त निर्देशों के बावजूद इस तरह का अवैध प्रदर्शन प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर रहा है। अब देखना होगा कि मामले में पुलिस और प्रशासन क्या कार्रवाई करता है। बेखौफ होकर नियमों की अनदेखी करना कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े करता है।




