[t4b-ticker]
Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

Raipur News: छत्तीसगढ़िया वाणिज्य उद्योग महासंघ ने वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प, हर व्यक्ति से 20 पौधे लगाने की अपील

अभनपुर। Raipur News: छत्तीसगढ़िया वाणिज्य उद्योग महासंघ अभनपुर इकाई एवं वृंदावन गार्डन कॉलोनी, सिंगारभाटा के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में संस्था के पदाधिकारियों, सदस्यों एवं स्थानीय नागरिकों ने विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।

कार्यक्रम के दौरान महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष शेखर वर्मा ने कहा कि बढ़ते प्रदूषण और पर्यावरण असंतुलन को देखते हुए पौधारोपण समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। उन्होंने प्रत्येक व्यक्ति से प्रतिवर्ष कम से कम 20 पौधे लगाने और उनके संरक्षण की जिम्मेदारी निभाने की अपील की। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल सरकार या किसी संस्था की नहीं, बल्कि समाज के प्रत्येक व्यक्ति की सामूहिक जिम्मेदारी है।

महासंघ के उपाध्यक्ष ईश्वर पटेल ने कहा कि वृक्ष मानव जीवन का आधार हैं। पेड़ हमें शुद्ध वायु, छाया, फल और स्वच्छ वातावरण प्रदान करते हैं। उन्होंने लोगों से जन्मदिन, विवाह वर्षगांठ और अन्य विशेष अवसरों पर पौधारोपण कर उसे जनआंदोलन का रूप देने का आह्वान किया।

Raipur News: कार्यक्रम में वरिष्ठ उपाध्यक्ष दिलीप टिकरिहा, लक्ष्मण साहू, नारायण साहू, समीर यादव, सत्या बंजारे सहित संस्था के पदाधिकारी, सदस्य एवं अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने अधिक से अधिक पौधारोपण करने और लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल करने का संकल्प लिया।

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close