Breaking news
Advertisement
कोरबाछत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़

गणतंत्र दिवस के मौके पर नगर सेना के जवान ने की आत्महत्या की कोशिश, सुसाइड नोट बरामद

कोरबा। Korba News: कोरबा जिले से इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहां मानसिक प्रताड़ना और बर्खास्तगी की धमकी से आहत होकर नगर सेना के जवान ने जहर का सेवन कर आत्महत्या की कोशिश की। घटना के बाद उन्हें गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज अस्पताल कोरबा में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

जानकारी के अनुसार, कुछ दिनों पहले नगर सैनिकों ने कमांडेंट को हटाने के लिए प्रदर्शन किया था। जिसके बाद नगर सेना के जवान संतोष पटेल ने बर्खास्तगी से आहत होकर कलेक्टर परिसर में जहर का सेवन कर लिया। घटना के बाद उन्हें हालत गंभीर में मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। जहां उनका इलाज जारी है। वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन के अफसर मौके पर मौजूद रहे। इस दौरान हॉस्पिटल में नगर सैनिकों की भीड़ लग गई।

Korba News: बता दें कि, पीड़ित नगर सैनिक संतोष पटेल के पास से सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। जिसमें उसने डिविजनल कमांडेड और कोरबा कमांडेंट पर प्रताड़ना का आरोप लगाया है। जिसके बाद प्रशासन ने निष्पक्ष जांच और आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया है। पुलिस सुसाइड नोट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर जांच में जुटी है।

 

यह भी देखें

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close