आरोपी ने बेटे पर उतारा पिता से झगड़े का गुस्सा, पैर पकड़कर जमीन पर पटका, खौफनाक वीडियो देख कांप उठी रूह
मुंबई। Mumbai Viral Video: मुंबई के पालघर जिले के वसई पश्चिम (Vasai West) में हाउसिंग सोसायटी से क्रूरता और बदले की हद पार कर देने वाला एक खौफनाक वीडियो सामने आया है। जिसे देखकर हर किसी की रूह कांप उठी। जहां एक शख्स निजी विवाद का बदला लेने के लिए 4 साल के बच्चे के साथ मारपीट कर पैर पकड़कर उठाया और जमीन पर पटक दिया। इस पूरी घटना का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है। जिसके बाद लोगों में आक्रोश है।
Read More: देशभर में आज से हुए ये बड़े बदलाव, जानिए आम आदमी की जेब पर कितना पड़ेगा असर
मिली जानकारी के अनुसार, हाउसिंग सोसायटी में रहने वाले अतुल कोंढारे और उसी सोसायटी में रहने वाले रिक्शा चालक संदीप पवार के बीच कुछ दिन पहले मामूली विवाद हुआ था। यह विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी ने बदला लेने की ठान ली। सोमवार शाम करीब साढ़े सात बजे सोसाइटी में बच्चे खेल रहे थे, उसी दौरान अतुल कोंढारे का चार साल का बेटा विघ्नेश भी उनके साथ खेल रहा था। खेलते-खेलते वह एक रिक्शा में जाकर बैठ गया। जिसे देखकर आरोपी रिक्शा चालक आग बबूला हो गया और उसने सभी बच्चे को वहां से भगा दिया और विघ्नेश का सिर रिक्शे के लोहे पर दे मारा। इसके बाद उसने बच्चे का पैर पकड़कर उसे हवा में उछालते हुए सिर के बल जमीन पर पटक दिया। इतने में भी आरोपी का गुस्सा शांत नहीं हुआ तो उसने बच्चे को सोसायटी की पहली मंजिल की सीढ़ियों तक ले गया और वहां भी मारपीट की।
इस दौरान बच्चे की चीख सुनकर बीच-बचाव करने आई दादी के साथ भी आरोपी ने मारपीट की। इस पूरी घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। इस क्रूरता के बाद लोगों में आक्रोश फैल गया। वहीं घटना के बाद बच्चे को अस्पतला ले जाया गया। डॉक्टरों के मुताबिक बच्चे की हालत बेहद नाजुक है और उसका ICU में इलाज जारी है. सिर में गंभीर चोट लगने के कारण उसकी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है।
Read More: ‘डेडलाइन’ के अंतिम दिन मुख्यधारा में लौटे 25 नक्सली, घातक हथियारों के साथ किया सरेंडर, कुल इतने करोड़ का था इनाम
Mumbai Viral Video: इस घटना के बाद पुलिस ने आरोपी संदीप पवार के खिलाफ BNS की धारा 109(1), 115(2), 351(3), 352 और जुवेनाइल जस्टिस एक्ट की धारा 75 के तहत केस दर्ज किया गया है। मामले में हैरानी की बात तो ये है की आरोपी को अपने किए पर जरा भी पछतावा नहीं है। वह खुलेआम यह कहते हुए सुना गया कि मैंने बदला लिया है। जिसके बाद लोगों ने आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।



