[t4b-ticker]
Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

‘सतनाम घट-घट म समाय हे’…गुरु घासीदास जयंती आज, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रदेश वासियों को दी शुभकामनाएं

रायपुर। Guru Ghasidas Jayanti: सतनाम धर्म के प्रवर्तक परम पूज्य बाबा गुरु घासीदास जी की 269वीं जन्म जयंती है। आज पूरे छत्तीसगढ़ में उनकी जयंती धूम धाम से मनाई जा रही है। उनके नाम से बने जैतखाम की पूजा अर्चना की जा रही है। वहीं इस मौके पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भी प्रदेश वासियों को गुरु घासीदास जयंती की शुभकामनाएं दी।

सीएम साय ने ट्वीट कर कहा कि, ‘सतनाम घट-घट म समाय हे’.. छत्तीसगढ़ की पावन धरती पर जन्मे सतनाम पंथ के प्रवर्तक, महान समाज सुधारक श्रद्धेय बाबा गुरु घासीदास जी ने सत्य, अहिंसा और समानता का जो कालजयी संदेश दिया, वह आज भी समाज को दिशा और चेतना प्रदान कर रहा है।

“मनखे-मनखे एक समान” और “सतनाम” का उनका अमर दर्शन मानवता, समरसता और न्याय के मूल्यों को सुदृढ़ करता है। बाबा गुरु घासीदास जी ने छत्तीसगढ़ में सामाजिक एवं आध्यात्मिक जागरण की मजबूत आधारशिला रखी। उनका जीवन-दर्शन और विचार आज भी उतने ही प्रासंगिक हैं और समस्त मानव जाति के लिए प्रेरणास्रोत बने हुए हैं।

Guru Ghasidas Jayanti: उन्होंने कहा कि, उनकी द्वारा दी गई शिक्षा को आत्मसात करते हुए सतनामी समाज की आस्था, संस्कृति और सर्वांगीण विकास के लिए हम पूरी निष्ठा और प्रतिबद्धता के साथ निरंतर आगे बढ़ते रहेंगे। गुरु घासीदास जी की जयंती पर उनके चरणों में कोटिशः नमन।

 

 

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close