[t4b-ticker]
Advertisement
देशबिज़नेस

GOLD RATE TODAY : सोने की कीमतों में भारी गिरावट, चांदी में मामूली तेजी; ट्रेड डील और भू-राजनीतिक राहत का असर

 

सोमवार को हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोने की कीमतों में जबरदस्त गिरावट दर्ज की गई है। अमेरिका और चीन के बीच ट्रेड डील की प्रगति, रूस के सीजफायर प्रस्ताव और भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव में आई नरमी के चलते वैश्विक बाजारों में अनिश्चितता कम हुई है, जिसका सीधा असर कीमती धातुओं की कीमतों पर पड़ा है।

घरेलू बाजार में सोने की कीमतें गिरीं

एमसीएक्स एक्सचेंज पर सोमवार सुबह 5 जून 2025 की डिलीवरी वाला सोना 2.55% या ₹2,458 की गिरावट के साथ ₹94,060 प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, 5 अगस्त 2025 की डिलीवरी वाला सोना 2.49% या ₹2,422 की गिरावट के साथ ₹94,771 प्रति 10 ग्राम पर कारोबार करता नजर आया।

 

वैश्विक बाजार में भी सोने की चमक फीकी

कॉमेक्स पर सोमवार सुबह सोने का वायदा भाव 1.75% या $59.80 की गिरावट के साथ $3,284.20 प्रति औंस पर पहुंच गया। वहीं, वैश्विक हाजिर भाव 1.39% या $46.30 की गिरावट के साथ $3,278.68 प्रति औंस रहा।

 

चांदी की कीमतों में हल्की तेजी

सोने की तुलना में चांदी के दामों में सोमवार को मामूली बढ़त देखने को मिली। कॉमेक्स पर चांदी का वायदा भाव 0.38% या $0.13 की तेजी के साथ $33.04 प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, वैश्विक हाजिर भाव 0.42% या $0.14 की बढ़त के साथ $32.86 प्रति औंस पर देखा गया।

 

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close