[t4b-ticker]
Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़दुर्गबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़

Durg News: बेखौफ बदमाशों का कारनामा, जिला मुख्यालय को बनाया निशाना, दफ्तरों के ताले तोड़कर उड़ा ले गए नगदी

दुर्ग। Durg News: छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिला मुख्यालय से एक बड़ी चोरी की घटना सामने आई है। शहर के सबसे सुरक्षित माने जाने वाले प्रशासनिक परिसर में स्थित आधार केंद्र और कोष, लेखा एवं पेंशन विभाग को चोरों ने निशाना बनाया है। घटना के बाद प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया है।

CM Sai Press Conference: सीएम साय की प्रेस कॉन्फ्रेस शुरू, कहा-‘पीएम मोदी के 12 वर्ष देश के लिए रहे स्वर्णिम काल, स्थापित किया नया कीर्तिमान’

जानकारी के अनुसार, अज्ञात बदमाशों ने रात के समय दोनों विभागों के ताले तोड़कर अंदर प्रवेश किया। सुबह जब आधार केंद्र का संचालक कार्यालय पहुंचा तो उसने ताला टूटा हुआ देखा। अंदर जांच करने पर केंद्र में रखी नकदी गायब मिली। आधार केंद्र संचालक के मुताबिक, कार्यालय से करीब 8 हजार रुपये नकद चोरी हो गए हैं। घटना की जानकारी तत्काल संबंधित अधिकारियों और पुलिस को दी गई।

वहीं, जिला मुख्यालय परिसर में स्थित कोष, लेखा एवं पेंशन विभाग में भी चोरी की कोशिश की गई। विभागीय कर्मचारियों ने बताया कि कार्यालय के अंदर रखे कई महत्वपूर्ण दस्तावेज और फाइलें अस्त-व्यस्त हालत में मिलीं। जरूरी कागजातों को इधर-उधर कर दिया गया है, जिससे आशंका जताई जा रही है कि चोर किसी महत्वपूर्ण दस्तावेज की तलाश में थे।

घटना की सबसे गंभीर बात यह है कि चोरी की यह वारदात ऐसे परिसर में हुई है, जिसे जिले का सबसे सुरक्षित प्रशासनिक क्षेत्र माना जाता है। जिला मुख्यालय में सुरक्षा व्यवस्था होने के बावजूद चोरों का इस तरह बेखौफ होकर वारदात को अंजाम देना सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रहा है।

Onion Price Hike: सरकार ने बढ़ाया प्याज खरीद मूल्य, किसानों को मिली राहत, लेकिन बिगड़ा किचन का बजट

Durg News: सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है। मामले की जांच जारी है और अज्ञात आरोपियों की तलाश की जा रही है। फिलहाल पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि चोरी का मकसद केवल नकदी चुराना था या फिर किसी महत्वपूर्ण दस्तावेज को निशाना बनाया गया था। घटना के बाद जिला मुख्यालय परिसर में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी चर्चा तेज हो गई है।

 

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close