फिर विवादों में घिरा GGU, रसोइए ने छात्र को चाकू लेकर दौड़ाया, घटना का CCTV फूटेज आया सामने
बिलासपुर। Bilaspur News: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर का गुरुघासीदास सेंट्रल यूनिवर्सिटी (GGU) एक बार फिर विवादों में घिर गया। जहां इस यूनिवर्सिटी के तात्या भील बॉयज़ हॉस्टल में एक छात्र और रसोइए के बीच विवाद हो गया। मामला इतना बढ़ गया की, रसोइया चाकू लेकर छात्र के पीछे दौड़ने लगा। जिसका वीडियो भी सामने आया है। इस घटना के बाद छात्रों में आक्रोश का माहौल है।
मिली जानकारी के अनुसार, एक B.Tech का छात्र हर्ष अग्रवाल सुबह नाश्ते के लिए हॉस्टल की किचन में गया था। इस बीच छात्र और रसोइए के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते दोनों के बीच हाथापाई होने लगी। जिसके बाद कुक (रसोइए) ने कथित तौर पर किचन का चाकू उठाया और छात्र का पीछा करते हुए उसे चाकू मारने की कोशिश की। गनिमत यह रही की छात्र किसी तरह अपनी जान बचाकर भाग निकला।
Bilaspur News: वहीं इस घटना के बाद बड़ी संख्या में छात्र और NSUI के लोग कोनी थाना पहुंचे। जहां उन्होंने बताया कि, मामले की शिकायत के बाद भी थानेदार मौन है। जिसे लेकर छात्रों ने कहा कि, जब विश्विद्यालय प्रबंधन और प्रशासन की मिली भगत हो तो छात्रो के अत्याचार होना तो लाजमी है। घटना ने एक बार फिर गुरु घासीदास सेंट्रल यूनिवर्सिटी में सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। यूनिवर्सिटी में फिर छात्रों के सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।



