छत्तीसगढ़पॉलिटिक्सबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर
राजधानी में सर्व ईसाई समाज के लोगो का प्रदर्शन,झूठे धर्मांतरण के मामलों में फ़साने और चर्च तोड़ने का आरोप..

रायपुर/प्रविंस मनहर – राजधानी रायपुर आज सर्व में ईसाई समाज के लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया है। उनका आरोप है कि उन्हें झूठे धर्मांतरण के मामलों में फंसाया जा रहा है और उनकी धार्मिक स्वतंत्रता पर हमला हो रहा है। आज राजधानी में रैली निकल कर विरोध जताया शहर और आसपास के इलाकों से आए सैकड़ों लोगों ने चर्च और ईसाई समुदाय पर हो रहे हमलों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। ईसाई समाज के लोगो का कहना है की बीते कुछ दिनों में प्रदेश भर में चर्चों पर हमले और तोड़फोड़ की घटनाएं बढ़ी है। इसके अलावा, कई ईसाई परिवारों और पास्टरों के खिलाफ धर्मांतरण के झूठे आरोप लगाकर एफआईआर दर्ज कराई गई है। इन मुद्दों पर सरकार को ध्यान देना चाहिए और सख्त कार्यवाही सरकार को करनी चाहिए।
Advertisement




