[t4b-ticker]
Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

रायपुर में आज से लागू हुआ पुलिस कमिश्नर सिस्टम, संजीव शुक्ला ने किया पदभार ग्रहण

रायपुर। Police Commissioner System:  छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आज 23 जनवरी 2026 से पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली लागू हो गई है। इस फैसले के साथ रायपुर में पारंपरिक सुपरिंटेंडेंट ऑफ पुलिस (SP) सिस्टम समाप्त हो जाएगा। 2004 बैच के IPS अधिकारी डॉ. संजीव शुक्ला ने रायपुर के पहले पुलिस कमिश्नर के रूप में आयुक्त कार्यालय में पदभार ग्रहण कर लिया। डॉ. संजीव शुक्ला ने बिलासपुर IG के पद से रिलीव होकर आज रायपुर पहुंचे और कमिश्नरेट कार्यालय में जिम्मेदारी संभाली।

बता दें कि, यह छत्तीसगढ़ में पहली बार शहर पुलिस को स्वायत्त प्रणाली मिली है, जिसमें 21 थाने शामिल हैं।कमिश्नरेट में मध्य, पूर्व और पश्चिम जोन बनाए गए हैं, जबकि रायपुर ग्रामीण अलग SP के अधीन रहेगा। डॉ. शुक्ला को कलेक्टर जैसी 17 विशेष शक्तियां प्रदान की गई हैं। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पिछले साल स्वतंत्रता दिवस पर राजधानी में कमिश्नरेट सिस्टम लागू करने की घोषणा की थी।

Police Commissioner System:  इस नई व्यवस्था के तहत रायपुर जिले को दो भागों में बांटा गया है। रायपुर शहर और रायपुर ग्रामीण। जिसमें रायपुर शहर पुलिस जिला कमिश्नरेट सिस्टम के अंतर्गत काम करेगा, जबकि रायपुर ग्रामीण पुलिस जिला एसपी के अधीन रहेगा।

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close