Breaking news
Advertisement
big breakingट्रेंडिंग-न्यूज़दिल्लीदेशबड़ी खबरबिहारब्रेकिंग न्यूज़युथ अड्डा

स्टूडेंट्स को मिला शिक्षा का फ्री पास: अब ब्याज-मुक्त लोन और आसान किस्तें

नीतीश सरकार का ऐतिहासिक फैसला, स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना अब पूरी तरह ब्याज-मुक्त; किस्त चुकाने की अवधि 10 साल तक बढ़ी

पटना : बिहार के लाखों छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना को पूरी तरह ब्याज-मुक्त कर दिया है। यानी अब उच्च शिक्षा हासिल करने के लिए लिए गए 4 लाख रुपये तक के लोन पर किसी भी छात्र को एक पैसा भी ब्याज नहीं देना होगा। साथ ही, किस्त चुकाने की अवधि को भी बढ़ाकर और आसान कर दिया गया है। सरकार का दावा है कि इस फैसले से पढ़ाई के दौरान आर्थिक बोझ पूरी तरह खत्म हो जाएगा और छात्र निश्चिंत होकर अपने सपनों को पूरा कर सकेंगे।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोशल मीडिया पर छात्रों को इस नये तोहफे की जानकारी दी है।

क्या है नई सुविधा?

अब किसी भी वर्ग के छात्र को 4 लाख रुपये तक का लोन बिना ब्याज मिलेगा। पहले सामान्य छात्रों को 4% और महिला, दिव्यांग, ट्रांसजेंडर छात्रों को 1% ब्याज देना पड़ता था।
अब सभी वर्गों के लिए यह योजना पूरी तरह नि:शुल्क हो गई। 2 लाख तक के लोन की किस्त अवधि 5 साल से बढ़कर 7 साल (84 किस्तें) कर दी गई। 2 लाख से ऊपर के लोन के लिए अवधि 7 साल से बढ़कर 10 साल (120 किस्तें) हो गई।

आवेदन कैसे करें?

आधिकारिक वेबसाइट www.7nishchay-yuvaupmission.bihar.gov.in
पर जाएं। New Applicant Registration चुनें। नाम, आधार, ईमेल और मोबाइल नंबर दर्ज करें। मोबाइल और ईमेल पर आए OTP से वेरिफाई करें। ऑनलाइन एप्लिकेशन फॉर्म भरें (पर्सनल, एजुकेशनल और आर्थिक जानकारी)। डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें—आधार, मार्कशीट, एडमिशन लेटर, निवास व आय प्रमाण पत्र। फॉर्म सबमिट करने के बाद रेफरेंस नंबर सुरक्षित रखें। वेरिफिकेशन के बाद शिक्षा विभाग सीधे कॉलेज/संस्थान को राशि भेजेगा।

पात्रता और शर्तें

आवेदक बिहार का स्थायी निवासी होना चाहिए। 12वीं (या पॉलिटेक्निक के लिए 10वीं) बिहार से पास होना जरूरी। उम्र सीमा: सामान्य कोर्स के लिए 25 साल, विशेष कोर्स के लिए 30 साल। मेडिकल, इंजीनियरिंग, पॉलिटेक्निक, प्रोफेशनल और अंडरग्रेजुएट कोर्स पर लागू।

फायदा कैसे मिलेगा?

फीस, हॉस्टल, किताबें, लैपटॉप समेत पढ़ाई से जुड़े खर्च पूरे होंगे। कोई गारंटी नहीं चाहिए—सरकार खुद गारंटी देगी। कोर्स पूरा होने और जॉब मिलने के बाद ही EMI शुरू होगी। लंबी अवधि और आसान किस्तों से मासिक EMI कम होगी, जिससे जॉब गेप या मंदी में भी दिक्कत नहीं।

छात्रों को सलाह

एडमिशन लेते ही योजना के लिए आवेदन करें। डॉक्यूमेंट्स सही अपलोड करें, वरना फॉर्म रिजेक्ट हो सकता है। ऑफिशियल वेबसाइट और सोशल मीडिया पर अपडेट्स देखते रहें।

Advertisement

Editorjee News

I am admin of Editorjee.com website. It is Hindi news website. It covers all news from India and World. I updates news from Politics analysis, crime reports, sports updates, entertainment gossip, exclusive pictures and articles, live business information .

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close