[t4b-ticker]
Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

Raipur News: सूखे नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 106 ग्राम से ज्यादा MDMA के साथ अंतर्राज्यीय आरोपी गिरफ्तार, लाखों में आंकी गई कीमत

रायपुर। Raipur News: रायपुर में सूखे नशे के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। गंज थाना क्षेत्र में पुलिस ने राजस्थान के एक अंतर्राज्यीय आरोपी को 106 ग्राम से ज्यादा एमडीएमए के साथ गिरफ्तार किया है। जब्त एमडीएमए की कीमत करीब 20 लाख रुपये बताई जा रही है। एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट, एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स और गंज थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने यह कार्रवाई की।

Raipur News: कारीगर बनकर ज्वेलरी दुकान में करता था काम, फिर सोना लेकर हुआ फरार, अब चढ़ा पुलिस के हत्थे

पुलिस के मुताबिक 9 अगस्त को मुखबिर से सूचना मिली थी कि, तेलघानी नाका ओवरब्रिज के नीचे बिजली ऑफिस के पास एक व्यक्ति एमडीएमए लेकर बिक्री की फिराक में है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर संदिग्ध युवक को पकड़ा। पूछताछ में उसकी पहचान 22 वर्षीय रामनिवास माचरा, निवासी फलोदी, राजस्थान के रूप में हुई। तलाशी के दौरान उसके बैग से 106.19 ग्राम एमडीएमए और एक आईफोन बरामद किया गया।

Tiranga Yatra: ‘हजारों कदमों के साथ गूंजा ‘राष्ट्र सर्वोपरि’ का संकल्प’, सीएम साय ने हाथ में तिरंगा थामकर किया भव्य तिरंगा यात्रा का नेतृत्व

Raipur News: पुलिस के अनुसार, आरोपी अपने साथियों के कहने पर एमडीएमए की खेप लेकर रायपुर सप्लाई करने पहुंचा था। आरोपी के खिलाफ गंज थाने में एनडीपीएस एक्ट की धारा 22(ग) के तहत मामला दर्ज किया गया है। अब पुलिस सप्लायर, खरीदार और पूरे ड्रग नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में पूछताछ कर रही है। पुलिस के मुताबिक इस साल अब तक एनडीपीएस के 73 मामलों में 163 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close