Train Cancelled: यात्रियों के लिए बड़ी खबर…अगले महीने कई ट्रेनें रहेंगी रद्द, कई के बदले रूट, देखें पूरी लिस्ट
Train Cancelled: यदि आपने आने वाले दिनों में उत्तर प्रदेश की यात्रा के लिए ट्रेन टिकट आरक्षित कर रखी है, तो यह खबर आपके लिए बेहद महत्वपूर्ण है। रेलवे ने गोंडा और गोंडा कचहरी स्टेशन के बीच तीसरी रेल लाइन बिछाने के लिए बड़े स्तर पर इंफ्रास्ट्रक्चर कार्य शुरू करने का फैसला किया है। इसके चलते इस रूट पर ट्रेनों के संचालन में अस्थायी बदलाव किए गए हैं।
रेलवे प्रशासन द्वारा 7 जुलाई से 11 जुलाई 2026 तक तकनीकी कार्य और नॉन-इंटरलॉकिंग ब्लॉक लिया जाएगा। इस अवधि में कई ट्रेनों को पूरी तरह रद्द किया गया है, जबकि कुछ ट्रेनों को वैकल्पिक मार्ग से संचालित किया जाएगा। यात्रियों को यात्रा से पहले ट्रेन का स्टेटस जांचने की सलाह दी गई है।
इन ट्रेनों का संचालन रहेगा बंद
- गोरखपुर-गोमतीनगर एक्सप्रेस – 6 और 10 जुलाई
- गोमतीनगर-गोरखपुर एक्सप्रेस – 7 और 11 जुलाई
- छपरा-आनंद विहार एक्सप्रेस – 6 जुलाई
- आनंद विहार-छपरा एक्सप्रेस – 8 जुलाई
- बलरामपुर-बांद्रा एक्सप्रेस – 7 जुलाई
- पुणे-गोरखपुर एक्सप्रेस – 11 जुलाई
- गोरखपुर-पुणे एक्सप्रेस – 9 जुलाई
- गोरखपुर-लखनऊ जंक्शन एक्सप्रेस – 8 और 9 जुलाई
- लखनऊ जंक्शन-गोरखपुर एक्सप्रेस – 8 और 9 जुलाई
- ऐशबाग-गोरखपुर एक्सप्रेस – 7 और 10 जुलाई
- गोरखपुर-ऐशबाग एक्सप्रेस – 8 और 11 जुलाई
- ग्वालियर-बलरामपुर सुशासन एक्सप्रेस – 8 जुलाई
- बलरामपुर-ग्वालियर एक्सप्रेस – 9 जुलाई
बदले हुए मार्ग से चलेंगी ये ट्रेनें
रेलवे द्वारा कुछ ट्रेनों का संचालन डायवर्ट रूट से किया जाएगा ताकि यात्रियों को कम से कम असुविधा हो। इनमें शामिल हैं:
- गोमतीनगर-कामाख्या एक्सप्रेस – 29 जून
- चंडीगढ़-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस – 28 जून और 8 जुलाई
- गोरखधाम एक्सप्रेस – 9 जुलाई
- मदार जंक्शन-दरभंगा अमृत भारत एक्सप्रेस – 3 जुलाई
- गोरखपुर-पनवेल एक्सप्रेस – 8 जुलाई
- तिरुवनंतपुरम-गोरखपुर एक्सप्रेस – 20 जून और 7 जुलाई
- ओखा-गोरखपुर एक्सप्रेस – 28 जून से 5 जुलाई तक
- आनंद विहार-छपरा एक्सप्रेस – 1 और 4 जुलाई
- बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस – 9 जुलाई
- वैशाली एक्सप्रेस – 8 और 10 जुलाई
- गोरखपुर-बांद्रा एक्सप्रेस – 8 जुलाई
- साबरमती-थावे एक्सप्रेस – 2 जुलाई
Train Cancelled: रेलवे के अनुसार इन ट्रेनों को अयोध्या मार्ग से संचालित किया जाएगा। यात्रियों से अनुरोध किया गया है कि वे यात्रा शुरू करने से पहले अपनी ट्रेन की नवीनतम जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें, ताकि किसी भी प्रकार की परेशानी से बचा जा सके।




