देर रात घर के बाहर खड़े वाहनों में लगी आग, इलाके में मचा हड़कंप, ग्रामीणों ने बताया सोची-समझी साजिश
कोरबा। Korba News: अपराध का ग्राफ तेजी से बढ़ता जा रहा है। आए दिन कई तरह के मामले सामने आते रहते हैं। वहीं इस बीच कोरब से एक मामला सामने आया है। जहां देर रात घर के बाहर खड़े वाहन में आग लगा दी गई। इस घटना के बाद लोगों ने क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर नाराजगी जताई है।
दरअसल, कोरबा के उरगा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत तिलकेजा में अज्ञात लोगों ने एक इक्को वाहन और दो मोटरसाइकिलों को आग के हवाले कर दिया। वाहन मालिक ने बताया कि घटना से उसे लाखों रुपये का नुकसान हुआ है और यह घटना गांव में दहशत फैलाने की सोची-समझी साजिश हो सकती है।वहीं घटना के समय पूरा गांव गहरी नींद में था, लेकिन अचानक उठी लपटों और धुएं को देखकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी।
Korba News: इस घटना ने पूरे क्षेत्र में सनसनी फैला दी है और लोग अब भी सहमे हुए हैं और गांव की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंतित दिखाई दे रहे हैं। ग्रामीणों ने आरोपियों को पकड़कर कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और घटना के पीछे की वजह का पता लगाने की कोशिश कर रही है।




