Breaking news
Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

पंचतत्‍व में विलीन हुए अजित पवार, राजकीय सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदाई, बेटे ने नम आंखों से दी मुखाग्नि

महाराष्ट्र। Ajit Pawar Funeral: महाराष्ट्र इस समय शोक में डूबा हुआ है। जहां कल बारामती एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान प्लेन क्रैश होने से NCP नेता और डिप्टी CM अजित पवार का निधन हो गया। इस हादसे में 5 लोगों की भी मौत हो गई। हादसे के बाद CM देवेंद्र फडणवीस  ने आज स्कूलों की छुट्‌टी और 3 दिन के राजकीय शोक की घोषणा की। वहीं पुणे जिले के बारामती में विद्या प्रतिष्ठान मैदान में पूरे राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्‍कार किया गया।

अजित पवार (66) का अंतिम संस्कार विद्या प्रतिष्ठान के खेल मैदान में करीब 12 बजकर 10 मिनट पर किया गया। इससे पहले लगभग 6 किलोमीटर लंबी अंतिम यात्रा सुबह नौ बजे शुरू हुई। उनके पार्थिव शरीर को राष्ट्रीय ध्वज में लपेटकर उनके गांव काटेवाडी से अंतिम संस्कार के लिए बारामती लाया गया।

Ajit Pawar Funeral: इस दौरान केंद्रीय मंत्री अमित शाह, नितिन गडकरी और भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन और कई जानी-मानी हस्तियां महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार के अंतिम संस्कार में शामिल हुए। वहीं पवार को उनके बेटे, पार्थ पवार और जय पवार ने मुखाग्नि दी।बाराम‍ती में अजित पवार को श्रद्धांजलि देने के लिए कई बड़े नेता पहुंचे। आखिरी झलक पाने के लिए VVIPs का तांता लगा। बड़ी संख्या में लोग उन्हें अंतिम विदाई देने पहुंचे।

 

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close