छत्तीसगढ़-तेलंगाना बॉर्डर पर नक्सली मुठभेड़, रुक-रुक कर हो रही फायरिंग, दो माओवादियों के शव बरामद
बीजापुर। CG Naxalites Encounter: छत्तीसगढ़-तेलंगाना बॉर्डर पर एक बार फिर नक्सली मुठभेड़ हुई। बताया गया कि, DRG की टीम सशस्त्र माओवादियों की मौजूदगी की सूचना पर सर्चिंग पर निकली थी। जिसके बाद जानकारी के आधार पर सुरक्षाबलों ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया था। इस दौरान दोनों से ओर फायरिंग हो रही है। वहीं मुठभेड में अब तक दो माओवादियों के शव बरामद हुए है ।
जानकारी के अनुसार, लंकापल्ली गांव में जवानों ने 30 किलो का IED बम डिफ्यूज किया, जो नक्सलियों ने सुरक्षाबलों को नुकसान पहुंचाने के लिए लगाया था। सीमावर्ती इलाकों में नक्सली बटालियन सक्रिय बताई जा रही है। माओवादियों के साथ रुक-रुक कर मुठभेड़ हो रही है।
CG Naxalites Encounter: बीजापुर के दक्षिण बस्तर क्षेत्र में DRG टीम सशस्त्र माओवादियों की जानकारी पर सुबह 7 बजे से सर्च ऑपरेशन चला रही थी। अब तक 2 माओवादियों के शव बरामद हुए, साथ ही AK-47 राइफल, 9mm पिस्टल, अन्य हथियार और गोला-बारूद मिला। आसपास सघन सर्चिंग जारी है।





