Breaking news
Advertisement
ट्रेंडिंग-न्यूज़देशमनोरंजन

सलमान की कार पर होने वाला था हमला , मुम्बई पुलिस संभाला पूरा मामला


बॉलीवुड एक्टर सलमान खान पर एक बार फिर से हमला करने की कोशिश को मुंबई पुलिस ने नाकाम कर दिया है। नवी मुंबई पुलिस ने लॉरेंस बिश्नोई के गिरोह के चार लोगों को गिरफ्तार किया है जो पनवेल में सलमान की कार पर अटैक करने की प्लानिंग कर रहे थे।

आरोपियों की पहचान धनंजय उर्फ अजय कश्यप, गौरव भाटिया उर्फ न्हाई, वासपी खान उर्फ ​​वसीम चिकना और जीशान खान उर्फ जावेद खान के तौर पर हुई है।

चारों के खिलाफ IPC की धारा 115, 120 (B), 506 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने लॉरेंस बिश्नोई, अनमोल बिश्नोई, गोल्डी बराड़ समेत कुल 18 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की है।

पुलिस के मुताबिक चारों आरोपी अटैक करने के लिए पाकिस्तान से सप्लायर के जरिए हथियार मंगवाने की योजना बना रहे थे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक हमलावर AK-47, M-16 और AK-92 मंगवाने की कोशिश कर रहे थे। इन्होंने फार्म हाउस और कई शूटिंग स्पॉट्स की रेकी की थी। पुलिस को इनके मोबाइल से ऐसे कई विडियोज भी बरामद हुए हैं।

वीडियो कॉल कर पाकिस्तान से ऑर्डर की थी AK-47

इन चारों ने सलमान के घर और फार्महाउस की रेकी की थी। इनमें से अजय कश्यप ने पाकिस्तान में रहने वाले डोगर नाम के शख्स से वीडियो कॉल के जरिए संपर्क किया था। वो सलमान पर अटैक करने के लिए वहां से AK-47 मंगवाने वाले थे।

नाबालिग के जरिए करवाते सलमान पर अटैक, फिर श्रीलंका भाग जाते

इसके अलावा पुलिस को यह भी जानकारी मिली थी कि मुंबई, रायगढ़, नवी मुंबई, थाने, पुणे और गुजरात से आने वाले लॉरेंस बिश्नोई और संपत नेहरा गैंग के तकरीबन 60 से 70 गुर्गे सलमान खान पर नजर रखे हुए हैं।

ये नाबालिगों के जरिए सलमान पर अटैक करने का प्लान बना रहे थे। अटैक के बाद इनका प्लान बोट के जरिए कन्याकुमारी से श्रीलंका भाग जाने का था।

14 अप्रैल को हुई थी अपार्टमेंट पर फायरिंग
इससे पहले बीते 14 अप्रैल को भी सलमान खान के बांद्रा स्थित गैलेक्सी अपार्टमेंट के सामने सुबह 5 बजे फायरिंग की गई थी। दो बाइक से आए हमलावरों ने 5 राउंड फायर किए थे।

उपकुलसचिव के खिलाफ ABVP ने खोला मोर्चा, शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल को सौंपा ज्ञापन

Advertisement
Tags

Editorjee News

I am admin of Editorjee.com website. It is Hindi news website. It covers all news from India and World. I updates news from Politics analysis, crime reports, sports updates, entertainment gossip, exclusive pictures and articles, live business information .

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close