[t4b-ticker]
Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

CG Vidhan Sabha Session: विधानसभा में कानून व्यवस्था पर तीखी बहस, हत्या, लूट और अपहरण के आंकड़ों को लेकर सरकार-विपक्ष आमने-सामने

रायपुर। CG Vidhan Sabha Session: छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र के तीसरे दिन कानून व्यवस्था का मुद्दा सदन में जोरदार ढंग से गूंजा। कांग्रेस विधायक संगीता सिन्हा ने प्रदेश में हत्या, लूट, अपहरण और महिलाओं व नाबालिग बच्चियों के साथ होने वाले अपराधों का मुद्दा उठाते हुए सरकार से इन घटनाओं पर रोक लगाने के लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी मांगी।

CG Road Accident: पलक झपकते ही तबाह हुआ परिवार, भीषण सड़क हादसे में पिता-पुत्र की मौत

प्रश्न के जवाब में गृहमंत्री विजय शर्मा ने सदन को बताया कि 1 जुलाई 2024 से 30 जून 2026 के बीच प्रदेश में 1,972 हत्या, 729 लूट और 7,443 अपहरण के मामले दर्ज किए गए हैं। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार के कार्यकाल में अपराधों में कमी आई है और कांग्रेस शासन की तुलना में स्थिति बेहतर हुई है।

गृहमंत्री के इस जवाब के बाद सदन में सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी बहस शुरू हो गई। भाजपा विधायक अजय चंद्राकर ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि क्या कांग्रेस चाहती है कि प्रदेश में अपराध बढ़ें। इस टिप्पणी पर विपक्ष ने भी कड़ा विरोध दर्ज कराया और दोनों पक्षों के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर चलता रहा।

बहस के दौरान कांग्रेस विधायक संगीता सिन्हा ने प्रदेश के सभी 33 जिलों में महिला थाना स्थापित करने की मांग उठाई। नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने भी इस मांग का समर्थन करते हुए कहा कि वर्तमान में केवल 13 जिलों में ही महिला थाने संचालित हैं, जबकि महिलाओं की सुरक्षा को देखते हुए हर जिले में ऐसी व्यवस्था होनी चाहिए।

Supreme Court: जज के सामने हंगामा, सुरक्षा कर्मियों से धक्का-मुक्की, सुप्रीम कोर्ट में हंगामा करने वाला आरोपी प्रबल प्रताप सिंह गिरफ्तार

CG Vidhan Sabha Session: इस पर गृहमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि सरकार महिला सुरक्षा को लेकर गंभीर है और आने वाले समय में बजट में प्रावधान कर महिला थानों के विस्तार पर विचार किया जाएगा। कानून व्यवस्था को लेकर हुई इस चर्चा के दौरान सदन में कई बार तीखी नोकझोंक देखने को मिली और यह मुद्दा पूरे प्रश्नकाल में चर्चा का केंद्र बना रहा।

यह भी देखें

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close