
पेरिस। बुर्किना फासो और नाइजर की सीमा के पास फ्रांस ने हवाई हमला किया जिसमें 50 से अधिक आतंकी मारे गए। फ्रांस की रक्षामंत्री फ्लोरेंस पार्ली ने सोमवार को यह जानकारी दी है। इसके अनुसार, शुक्रवार को हुए इस हमले में मारे गए सभी आतंकी अलकायदा के थे। यह हवाई हमला सेंट्रल माली में हुआ।
उल्लेखनीय है कि माली स्थित आतंकियों के ठिकानों पर फ्रांस की ओर से हवाई हमला किया गया। इसमें 50 से अधिक आतंकियों के मारे जाने का दावा किया गया है। यह हवाई हमला मिराज फाइटर जेट और ड्रोन की मदद से किया गया है। रक्षा मंत्री ने इस हवाई हमले के बारे में बताते हुए कहा कि आतंकियों के वाहन भी इसमें नष्ट हो गए हैं। यह हमला इस्लामिक आतंकियों के इलाके में किया गया है। इस हमले से पहले ड्रोन के जरिए स्थिति और हालात का जायजा लिया गया था। इसके लिए आतंकियों के पास भारी मात्रा में विस्फोटक और आत्मघाती हमले में इस्तेमाल होने वाली जैकेट भी बरामद की गई है।




