[t4b-ticker]
Advertisement
ट्रेंडिंग-न्यूज़देशबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़

West Bengal Voting: EVM में टेप मामले में चुनाव आयोग सख्त, बताया गंभीर चुनावी अपराध, क्या फिर होगी वोटिंग ?

West Bengal Voting: पश्चिम बंगाल में आज दूसरे चरण का मतदान खत्म हो चुका है और अब कुछ ही देर में एग्जिट पोल के आंकड़े भी आने शुरू हो जाएंगे। लेकिन आज कई जगहों पर ईवीएम से छेड़छाड़ की खबरे सामने आने के बाद बीजेपी के अमित मालवीय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर आरोप लगाया था कि फाल्टा विधानसभा क्षेत्र में ईवीएम पर टेप लगा दिए गए हैं, जिससे बीजेपी उम्मीदवार का नाम छिप गया है और उन्होंने दोबारा वोटिंग कराने की  बात कही।

Read More: Gujarat Road Accident: तेज रफ्तार में उड़ गई कई जिंदगियां, दर्दनाक हादसे में 6 लोगों की मौत, 6 घायल 

उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कहा कि, ‘ ममता बनर्जी इसी बात का बचाव कर रही थीं, जब उन्होंने जहांगीर खान के लिए आवाज़ उठाई—एक अपराधी जो डायमंड हार्बर के फलता से TMC के टिकट पर चुनाव लड़ रहा है। कई पोलिंग बूथों पर, BJP को वोट देने का विकल्प टेप लगाकर बंद कर दिया गया है, जिससे वोटर अपना पसंदीदा उम्मीदवार चुनने से प्रभावी रूप से वंचित हो गए हैं। यही तथाकथित “डायमंड हार्बर मॉडल” है—वही तरीका जिसने ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी को अपनी लोकसभा सीट जीतने में मदद की थी। हम फलता के उन सभी प्रभावित बूथों पर तत्काल दोबारा चुनाव कराने की मांग करते हैं, जहाँ ऐसी घटनाएँ हुई हैं। नीचे दिया गया है: फाल्टा 144, भाग 170, कमरा नंबर 2 – हरिंदांगा हाई स्कूल। बूथ 189 भी कई अन्य बूथों के साथ इसी तरह प्रभावित हुआ है।

Read More: CGBSE 12th Board Result: 12वीं बोर्ड में एक बार फिर बेटियों ने लहराया परचम, टॉप-10 में बनाई जगह

West Bengal Voting: वहीं पश्चिम बंगाल के मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनोज कुमार अग्रवाल ने कहा है कि, जिस भी मतदान केंद्र पर ईवीएम के ऊपर काला या सफेद टेप पाया गया है, वहां पुनर्मतदान कराया जाएगा। चुनाव अधिकारियों का कहना है कि यह गंभीर चुनावी अपराध है। ऐसा कोई भी मामला सामने आने पर निर्वाचन आयोग पुनर्मतदान के आदेश सहित जिम्मेदार लोगों के प्रति कार्रवाई करने में संकोच नहीं कर सकता है।

यह भी देखें

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close