Advertisement
क्राइमछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

CG BREAKING:महासमुंद में राशन से भरी ट्रक में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर खाक

प्रविंस मनहर/रायपुर- महासमुंद के पिथौरा मुख्य मार्ग पर देर रात राशन से लदी ट्रक में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। घटना लाखागढ़ स्थित शीतल विहार कॉलोनी के पास की बताई जा रही है। सड़क किनारे खड़े खराब 709 ट्रक में अचानक आग लग गई, जिसकी चपेट में पीडीएस चावल से भरी एक अन्य ट्रक भी आ गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और ट्रक में रखा राशन का पूरा सामान जलकर खाक हो गया। आग लगने का शुरुआती कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। हादसे में लाखों रुपये के राशन के नुकसान की आशंका जताई जा रही है,घटना की सूचना मिलते ही पिथौरा पुलिस मौके पर पहुंची। आग पर काबू पाने के लिए महासमुंद,सरायपाली और बागबाहरा से दमकल की गाड़ियां बुलाई गईं। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और आग लगने के वास्तविक कारण के साथ ही नुकसान का आकलन किया जा रहा है।

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close