Breaking news
Advertisement
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में सोमवार को मिले 360 नए कोरोना संक्रमित, 1 की मौत, इस जिले में मिले सबसे ज्यादा मरीज

रायपुर। छत्तीसगढ़ में सोमवार को 360 नए कोरोना संक्रमितो की पहचान की गई। यहां 24 घंटों में 11 हजार 634 नमूनों की जांच की गई। वहीं एक मरीज की इलाज के दौरान मौत हो गई है। प्रदेश में कोरोना की संक्रमण दर अब 3.09% हो गई है।

स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक सोमवार को 147 लोगों को इलाज के बाद डिस्चार्ज भी किया गया है। इनमें से अधिकतर मरीज होम आइसोलेशन में थे। वहीं इलाज के दौरान मुंगेली के एक कोरोना मरीज की मौत हो गई। विभाग ने उसे कोमॉर्बिडिटी की श्रेणी में रखा है यानी मरीज को कोरोना के अलावा दूसरी समस्याएं भी थीं। पिछले चार-पांच महीनों के दौरान यह एक दिन में मिले मरीजों की सबसे बड़ी संख्या है।

सोमवार को सबसे अधिक 67 नए मरीज दुर्ग जिले में ही मिले। रायपुर में 62 और राजनांदगांव में 33 नए मरीजों का पता चला है। बिलासपुर में 30, बेमेतरा में 25, जांजगीर-चांपा में 22, बालोद-कोरबा में 17-17, बलौदा बाजार में 13, मुंगेली में 11 और जशपुर में 9 नए मरीज मिले हैं।

Advertisement
Tags

Editorjee News

I am admin of Editorjee.com website. It is Hindi news website. It covers all news from India and World. I updates news from Politics analysis, crime reports, sports updates, entertainment gossip, exclusive pictures and articles, live business information .

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close