Breaking news
Advertisement
उत्तरप्रदेशछत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़

दर्दनाक सड़क हादसे में छत्तीसगढ़ के चार श्रद्धालुओं की मौत, सीएम साय ने ट्वीट कर जाता दुख

जौनपुर। UP Road Accident: उत्तर प्रदेश के जौनपुर से हादसे की एक खबर सामने आ रही है। जहां अयोध्या से वाराणसी जा रही श्रद्धालुओं से भरी एक टूरिस्ट बस हादसे का शिकार हो गई। जिससे की इस हादसे में चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि, 9 यात्री घायल हो गए। इस घटना के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई। जिसके बाद पुलिस ने सभी को अस्पताल पहुंचाया और मामले की जांच शुरू की।

दरअसल, सभी श्रद्धालु छत्तीसगढ़ से आए थे। जो अयोध्या में भगवान श्रीराम के दर्शन करके वाराणसी जा रहे थे। इस दौरान जौनपुर जिले के लाइन बाजार थाना इलाके के सिहीपुर रेलवे क्रॉसिंग के पास ट्रेलर को ओवरटेक करने की कोशिश में बस टकरा गई। जिससे की इस हादसे में 4 श्रद्धालुओं की मौत हो गई तो वही 9 लोग घायल हो गए।

वहींं इस मामले में पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि, बस में करीब 50 लोग सवार थे। श्रद्धालु छत्तीसगढ़ से आए थे। बस और ट्रेलर को कब्जे में ले लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई। इस घटना को लेकर सीएम साय ने भी दुख जताते हुए कहा कि, वाराणसी-लखनऊ राजमार्ग पर हुई बस दुर्घटना में कांकेर और राजनांदगांव जिले के चार श्रद्धालुओं के असमय निधन व छह के गंभीर रूप से घायल होने का हृदय विदारक समाचार प्राप्त हुआ।

UP Road Accident: उन्होंने कहा कि, प्रभु श्री राम दिवंगत आत्माओं को अपने श्री चरणों में स्थान दें और उनके परिजनों को यह अपार दुख सहने की शक्ति प्रदान करें। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूँ। संबंधित जिला प्रशासन को निर्देश दिए हैं कि, पीड़ित परिवारों को हरसंभव सहयोग, घायलों का समुचित इलाज और मृतकों के पार्थिव शरीर को उनके घर तक पहुंचाने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

https://x.com/vishnudsai/status/1967503829861331407

Advertisement
Tags

Editorjee News

I am admin of Editorjee.com website. It is Hindi news website. It covers all news from India and World. I updates news from Politics analysis, crime reports, sports updates, entertainment gossip, exclusive pictures and articles, live business information .

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close