[t4b-ticker]
Advertisement
छत्तीसगढ़बड़ी खबरमनोरंजनरायपुर

छत्तीसगढ़ में एक और वेब सीरीज की शूटिंग शुरू, कवर्धा में लगाया गया “जहानाबाद” का सेट, फिल्म मेकर सुधीर मिश्रा कर रहे डायरेक्ट…

रायपुर- छत्तीसगढ़ में नई फिल्म पॉलिसी लागू होने के बाद से ही मुंबई के बड़े-बड़े फिल्मकार छत्तीसगढ़ की ओर रुख कर रहे हैं। छत्तीसगढ़ में एक और वेब सीरीज की शूटिंग शुरू हो चुकी है। कवर्धा में जहानाबाद का सेट लगाया गया है। इस वेब सीरीज को मशहूर फिल्म मेकर सुधीर मिश्रा डायरेक्ट कर रहे हैं। इस सीरीज में एक्टर रजत कपूर और रित्विक भाैमिक नजर आने वाले हैं। फिल्म दृश्यम में वो तब्बू के पति का किरदार निभा चुके हैं।

आपको बता दें कि, कवर्धा के अलग-अलग लोकेशन में जहानाबाद वेब सीरीज को शूट किया जा रहा है। 50 से ज्यादा क्रू मेंबर्स मुंबई से इस सीरीज की शूटिंग के लिए पहुंचे हैं। इस सीरीज को स्टूडियो नेक्स्ट प्रोडक्शन हाउस बना रहा है। ये फिल्म बिहार के जहानाबाद शहर के प्लॉट पर आधारित है।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक इस वक्त कवर्धा में शूट हो रही जहानाबाद के कुछ सीन रायपुर, कांकेर, और राजनांदगांव की लोकेशन पर भी फिल्माए जा सकते हैं। करीब 30 दिन का शैड्यूल छत्तीसगढ़ में ही फिल्माया जाएगा।

आपको बता दें कि, सुधीर मिश्रा मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री द्वारका प्रसाद के पोते हैं। सुधीर मिश्रा पटकथा लेखक और निर्देशक हैं। वे ‘जाने भी दो यारो’ से लेकर इस ‘रात की सुबह नहीं’ और ‘धारावी’ से लेकर ‘हज़ारों ख्वाइशें ऐसी’ ‘चमेली’,’खोया खोया चांद जैसी फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। गौरतलब है कि, रायपुर और कवर्धा में इससे पहले एक्टर आशुतोष राणा की वेब सीरीज सिक्स सस्पेक्ट्स शूट की गई है। ये एक मर्डर मिस्ट्री थी।

Advertisement
Tags

Editorjee News

I am admin of Editorjee.com website. It is Hindi news website. It covers all news from India and World. I updates news from Politics analysis, crime reports, sports updates, entertainment gossip, exclusive pictures and articles, live business information .

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close