Breaking news
Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुरविधानसभा

“वंदे मातरम केवल गीत नहीं स्वतंत्रता आंदोलन की ऊर्जा है” विधानसभा सदन में वंदे मातरम् पर चर्चा शुरू

रायपुर। CG  Assembly Winter Session : छत्तीसगढ़ विधानसभा में वंदे मातरम् पर चर्चा शुरू हुई है। विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह ने कहा कि, ‘वंदे मातरम केवल गीत नहीं, स्वतंत्रता आंदोलन की ऊर्जा है’। उन्होंने कहा कि वंदे मातरम के 50 वर्ष पूरे होने पर भारत अंग्रेजों की गुलामी में था, जो वंदे मातरम के 100 साल पूरे हुए तो देश पर आपातकाल थोपा गया। अब 150 वर्ष वंदे मातरम को पूर्ण हो रहे हैं तो केंद्र में मोदी जी की सरकार है।

CG  Assembly Winter Session : डॉ रमन सिंह ने कहा कि, वंदे मातरम पर चर्चा इसलिए जरूरी है क्योंकि आज हम नए युग की तरफ बढ़ रहे हैं। आज का दिन हमारे विधानसभा के लिए अवसर है कि हम सब एकत्रित होकर नवभारत के निर्माण में अपना योगदान सुरक्षित करें। उन्होंने सभी सदस्यों से आग्रह किया कि आज की चर्चा काफी महत्वपूर्ण है, इस पर अपने विचार खुल कर रखें।

यह भी देखें

 

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close