Breaking news
Advertisement
छत्तीसगढ़

राज्यपाल अनुसुईया उइके को दी गई विदाई, माना रनवे पर दिया गया गार्ड ऑफ ऑनर

रायपुर। राज्यपाल अनुसूईया उइके की सोमवार को छत्तीसगढ़ से विदाई हो गई। माना स्थित स्टेट हैंगर पर उनको विदा करने पूरी सरकार पहुंची। रनवे पर राज्य पुलिस के जवानों ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया। उसके बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल उन्हें हवाई जहाज तक छोड़ने पहुंचे। उइके को मणिपुर का राज्यपाल बनाया गया है। वे यहां से दिल्ली होकर मणिपुर के लिए रवाना हुई हैं।

राजभवन से विदा होकर राज्यपाल अनुसूईया उइके मंगलवार दोपहर बाद माना हवाई अड्‌डे पर पहुंचीं। यहां मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अगुवाई में सत्ता पक्ष, विपक्ष और नागरिक-पुलिस प्रशासन के वरिष्ठ अफसर उनकी प्रतीक्षा कर रहे थे। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राज्यपाल उइके को पुष्प गुच्छ भेंट किया। उनके बाद विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत, गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू, भाजपा विधायक बृजमोहन अग्रवाल, संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत, शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम, कोरबा की सांसद ज्योत्सना महंत, विधायक सत्यनारायण शर्मा आदि ने शॉल देकर राज्यपाल को नई पारी की शुभकामनाएं दी।

मुख्य सचिव अमिताभ जैन, पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा, अपर मुख्य सचिव रेणु जी. पिल्लै और सुब्रत साहू आदि ने भी राज्यपाल को विदाई दी। वहां पर राज्य पुलिस ने राज्यपाल को गार्ड ऑफ ऑनर दिया। उसके बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और राज्यपाल एक ही कार में सवार होकर हवाई जहाज की ओर बढ़े।

Advertisement
Tags

Editorjee News

I am admin of Editorjee.com website. It is Hindi news website. It covers all news from India and World. I updates news from Politics analysis, crime reports, sports updates, entertainment gossip, exclusive pictures and articles, live business information .

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close