[t4b-ticker]
Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

नशीली दवा सहित 1 करोड़ का समान जब्त, मेडिकल स्टोर से नशीली दवाओं का कारोबार का ऐसे हुआ भंडाफोड़, कुरियर से आता था माल

हिमांशु पटेल/ रायपुर। Raipur News: रायपुर पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान “ऑपरेशन निश्चय” के तहत एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने मेडिकल दवाइयों की आड़ में प्रतिबंधित नशीली टेबलेट की सप्लाई करने वाले एक संगठित सिंडिकेट का पर्दाफाश किया है। इस कार्रवाई में कुल 17,808 नग प्रतिबंधित नशीली टेबलेट सहित गाडी, मोबाईल जब्त की गई हैं, जिनकी अनुमानित कीमत करीब एक करोड़ रुपये बताई जा रही है।

पुलिस ने इस मामले में चार मेडिकल स्टोर संचालकों और एक मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव (एम.आर.) सहित कुल पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह सभी आरोपी रायपुर के पुरानी बस्ती, टिकरापारा, खमतराई और धरसींवा थाना क्षेत्रों में स्थित मेडिकल दुकानों से अवैध रूप से नशीली टेबलेट की बिक्री कर रहे थे।

कार्रवाई की शुरुआत 5 जनवरी को हुई, जब एंटी क्राइम एवं साइबर यूनिट को सूचना मिली कि पुरानी बस्ती के कुशालपुर स्थित रत्ना मेडिकल स्टोर में बिना वैध दस्तावेजों के प्रतिबंधित दवाइयों की बिक्री हो रही है। पुलिस ने टेस्ट पर्चेस कर पुष्टि की और तत्काल रेड कर संचालक को गिरफ्तार किया। पूछताछ में सप्लाई चेन का खुलासा हुआ, जिसके बाद अन्य तीन मेडिकल स्टोरों पर एक साथ दबिश दी गई। जांच में सामने आया कि नशीली टेबलेट जबलपुर से कोरियर और बस ट्रांसपोर्ट के माध्यम से रायपुर मंगाई जा रही थी। पुलिस ने एक टाटा सफारी वाहन और पांच मोबाइल फोन भी जब्त किए हैं। सभी आरोपियों के खिलाफ नारकोटिक एक्ट की धारा 21(सी) और 29 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Raipur News: रायपुर पुलिस ने स्पष्ट किया है कि संबंधित सभी मेडिकल स्टोर सील किए जाएंगे और उनके लाइसेंस निरस्त करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। साथ ही, कोरियर कंपनियों और बस संचालकों की भूमिका की भी जांच कर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि, बदलते अपराध के तरीकों के साथ पुलिस की रणनीति भी लगातार सख्त और आधुनिक होती जा रही है, और नशे के खिलाफ यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

 

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close