क्राइमछत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर
राजधानी रायपुर के ब्लू वॉटर में मिली सिर कटी लाश, शव मिलने से इलाके में फैली सनसनी
रायपुर। Raipur Crime News: राजधानी रायपुर के माना थाना क्षेत्र में स्थित पत्थर खदान ‘ब्लू वाटर’ के पानी में एक सिर कटी लाश तैरती मिली है। शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है जिसके बाद मौक पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू की।
जानकारी के मुताबिक, सोमवार सुबह स्थानीय लोगों ने खदान के पानी में शव देखा और माना थाना पुलिस को सूचना दी। SDRF और पुलिस ने शव को बाहर निकाला, लेकिन सिर कहीं नहीं मिला। फॉरेंसिक टीम जांच में जुटी है।
Raipur Crime News: मामले में पुलिस हत्या की आशंका जता रही है। मृतक की पहचान अभी नहीं हो सकी है।पुलिस गुमशुदगी रिपोर्ट्स खंगाल रही है और CCTV फुटेज देख रही है। शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है और इसके साथ ही इलाके में गश्त बढ़ा दी गई है।
Advertisement




