छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़पॉलिटिक्सबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर
जंबूरी मामले पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का बड़ा बयान,कहा कार्यक्रम तो छत्तीसगढ़ में ही होगा

प्रविंस मनहर/रायपुर – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय अंबिकापुर दौरे जाने से पहले हेलिपैड पर मीडिया से चर्चा के दौरान जम्बूरी मामले पर कहा की इस मामले में प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए सारी बातें स्पष्ट की जा चुकी हैं। यह आयोजन केंद्र सरकार का विषय है और इसमें पूरे देश से स्काउट-गाइड शामिल होंगे। आयोजन छत्तीसगढ़ में ही किया जाएगा। वही केंद्रीय बजट पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा की पिछले 11 वर्षों में देश की उम्मीदें मजबूत हुई हैं 2014 से पहले भारत जहां आर्थिक रूप से पीछे था, वहीं आज दुनिया में चौथे स्थान पर खड़ा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत आर्थिक रूप से सशक्त हुआ है।
Advertisement




