Advertisement
religiousछत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़धर्मबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

Shardiya Navratri Day 6: शारदीय नवरात्रि का छठा दिन आज, मां कात्यायनी की पूजा-अर्चना के लिए मंदिरों में उमड़े श्रद्धालु

रायपुर। Shardiya Navratri Day 6: देशभर में शारदीय नवरात्रि का पर्व श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ मनाया जा रहा है। आज नवरात्रि का छठा दिन है। इस दिन मां दुर्गा के छठे स्वरूप मां कात्यायनी की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की जाती है। सुबह से ही मंदिरों में माता के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला जारी है। भक्त माता की पूजा कर अपने परिवार की सुख-समृद्धि, खुशहाली और शांति की कामना कर रहे हैं।

CM Visit: CM साय आज रायपुर में रहेंगे व्यस्त,नवा रायपुर में भूमि पूजन और मंत्रालय में लेंगे अहम बैठक

मां कात्यायनी की पूजा का विशेष महत्व

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, मां कात्यायनी को शक्ति, साहस और पराक्रम का प्रतीक माना जाता है। मान्यता है कि सच्चे मन से मां कात्यायनी की पूजा-अर्चना करने से भय, रोग और जीवन की विभिन्न बाधाओं से मुक्ति पाने का आशीर्वाद मिलता है। माता अपने भक्तों की मनोकामनाएं पूर्ण करती हैं और उन्हें सुख-समृद्धि का आशीर्वाद प्रदान करती हैं।

सुबह से मंदिरों में भक्तों की भीड़

नवरात्रि के छठे दिन मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना की जा रही है। श्रद्धालु सुबह से ही माता के दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। भक्त माता को फूल, फल और प्रसाद अर्पित कर विधि-विधान से पूजा कर रहे हैं। मंदिरों में भक्तिमय माहौल बना हुआ है और जय माता दी के जयकारों से वातावरण गूंज रहा है।

T20 Match :छत्तीसगढ़ में पहली बार अंतरराष्ट्रीय महिला क्रिकेट का रोमांच,आज भारत-जिम्बाब्वे के बीच टी-20 मुकाबला

सुख-समृद्धि की कामना कर रहे श्रद्धालु

Shardiya Navratri Day 6: नवरात्रि के इस पावन अवसर पर श्रद्धालु मां कात्यायनी से परिवार की सुख-समृद्धि, अच्छे स्वास्थ्य और जीवन में खुशहाली की प्रार्थना कर रहे हैं। नौ दिनों तक चलने वाले इस पर्व में मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा की जाती है। भक्त उपवास रखकर और माता की आराधना कर अपनी श्रद्धा व्यक्त कर रहे हैं। धार्मिक मान्यता है कि मां कात्यायनी की आराधना से भक्तों को साहस, शक्ति और सकारात्मक ऊर्जा प्राप्त होती है। नवरात्रि के छठे दिन माता की पूजा का विशेष महत्व माना जाता है।

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close