[t4b-ticker]
Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़मौसमरायपुर

CG Weather Update: पूरे प्रदेश में सक्रिय हुआ मानसून, आज होगी झमाझम बारिश, कई जिलों में भारी से अति भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट

रायपुर। CG Weather Update:  छत्तीसगढ़ में मानसून पूरी तरह सक्रिय हो गया है। मौसम विभाग के अनुसार, बंगाल की खाड़ी के ऊपर बने कम दबाव के क्षेत्र के प्रभाव से आज भी प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में अच्छी बारिश होने की संभावना है। कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश के साथ वज्रपात (आकाशीय बिजली) की चेतावनी जारी की गई है।

‘घड़ियाली आंसू बहाने से कुछ नहीं होगा’, नकटी गांव विवाद पर मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल का कांग्रेस पर हमला

मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, कम दबाव का क्षेत्र और उससे जुड़े चक्रवाती परिसंचरण के कारण प्रदेश में नमी लगातार बनी हुई है। इसके चलते राजधानी रायपुर समेत उत्तर, मध्य और दक्षिण छत्तीसगढ़ के कई जिलों में दिनभर रुक-रुक कर तेज बारिश हो सकती है। कुछ स्थानों पर अत्यधिक वर्षा होने की भी संभावना जताई गई है।

Brijmohan Agrawal On Nakti Gaon: नकटी गांव बुलडोजर कार्रवाई पर सांसद बृजमोहन अग्रवाल का बड़ा बयान, बोले- ‘दोषी अधिकारियों पर हो कार्रवाई’

CG Weather Update:  भारी बारिश के कारण निचले इलाकों में जलभराव, नदी-नालों का जलस्तर बढ़ने और यातायात प्रभावित होने की आशंका है। वहीं, वज्रपात की संभावना को देखते हुए लोगों से खराब मौसम के दौरान खुले मैदान, पेड़ों के नीचे और बिजली के खंभों के पास जाने से बचने की अपील की गई है। प्रशासन ने भी संबंधित जिलों को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं और आपदा प्रबंधन की टीमों को आवश्यक तैयारियां बनाए रखने को कहा गया है।

 

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close