जारा अली खान ने छत्तीसगढ़ के महिला अधिकारी से की 90 लाख की ठगी,पुलिस ने किया मामला दर्ज..

रायपुर/प्रविंस मनहर – मंत्रालय में पदस्त महिला डिप्टी डायरेक्टर साइबर ठगी की शिकार हो गई हैं। सायबर ठगो ने महिला अधिकारी से लगभग 90 लाख रूपये की ठगी कर लिया हैं। ठगी करने वाले गिरोह में ज्यादा तर महिला शामिल हैं। मिली जानकारी के अनुसार एक ने अपना नाम जारा अलीखान बताया था और महिला अधिकारी को 6 महीने में पैसा डबल करने की लालच दे कर अलग अलग किस्तों में लगभग 90 लाख की ठगी ठगो ने कर लिया हलाकि अब पुलिस ने मलमा दर्ज कर ली हैं। रायपुर एसएसपी लाल उम्मेद सिंह ने बताया, एक महिला अधिकारी साइबर ठगी का शिकार हुई है। ठग ने महिला को शेयर ट्रेडिंग में इन्वेस्टमेंट कर बड़े मुनाफे का झांसा दिया। महिला अधिकारी लगातार इन्वेस्टमेंट करती गई। 89 लाख इन्वेस्टमेंट के बाद भी जब प्रॉफिट नहीं मिला तो उन्हें साइबर फ्रॉड का शक हुआ। इसके बाद उन्होंने शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के बाद 20 लाख रुपए होल्ड किया गया है। आगे की जांच की जा रही है।




