Breaking news
Advertisement
छत्तीसगढ़बालोदहादसा

CG NEWS : चक्कर आने पर सड़क पर गिरी छात्रा, फिर हो गया बड़ा हादसा

बालोद। जिले के गुंडरदेही ब्लॉक के ग्राम तिलोदा में सड़क हादसे में 9वीं कक्षा की छात्रा की मौत हो गई। छात्रा को स्कूल से लौटते वक्त चक्कर आ गया था इसी दौरान ट्रैक्टर ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। हादसे से गुस्साए लोगों ने लाश सड़क पर रखकर चक्काजाम कर दिया। जिसके बाद पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे और मृत छात्रा के परिजनों को आर्थिक सहायता दी।

जानकारी के मुताबिक, रनचिरई थाना क्षेत्र के ग्राम तिलोदा की रहने वाली 9वीं क्लास की छात्रा विभा रात्रे (15 वर्ष) तिलोदा हाई स्कूल में पढ़ती थी। मंगलवार को स्कूल की छुट्टी होने के बाद वो अपनी साइकिल से घर वापस लौट रही थी, इसी बीच उसे अचानक चक्कर आ गया। इससे वो सड़क पर गिर गई। इस दौरान ट्रैक्टर ने उसे अपनी चपेट में ले लिया और दबने से मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

गुस्साए ग्रामीणों ने छात्रा के शव को बीच सड़क पर रखकर चक्काजाम कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस और तहसीलदार मौके पर पहुंचे। उन्होंने मृत छात्रा के परिजनों को 25 हजार रुपए की सहायता राशि दी। साथ ही उन्हें समझा-बुझाकर शांत कराया। करीब 2 घंटे के बाद लोगों ने चक्काजाम समाप्त कर दिया। जिसके बाद गुंडरदेही मुख्यालय में पोस्टमॉर्टम कर शव परिजनों को सौंपा गया। पुलिस ने ट्रैक्टर को जब्त कर लिया है। फिलहाल ट्रैक्टर चालक मनीष देशमुख फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है।

Advertisement
Tags

Editorjee News

I am admin of Editorjee.com website. It is Hindi news website. It covers all news from India and World. I updates news from Politics analysis, crime reports, sports updates, entertainment gossip, exclusive pictures and articles, live business information .

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close