Chaitanya Baghel: चैतन्य बघेल को फिर लगा बड़ा झटका, इतने दिन की न्यायिक रिमांड पर फिर भेजे गए जेल
रायपुर। Chaitanya Baghel: बहुचर्चित शराब घोटाले में आरोपी बनाए गए पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल को आज प्रवर्तन निदेशालय की कस्टोडियल रिमांड समाप्त होने के बाद कोर्ट में पेश किया गया। जहां सुनवाई के बाद कोर्ट ने उन्हें तीसरी बार 14 दिन की न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।
बता दें कि, ईडी ने चैतन्य बघेल की 14 दिनों की न्यायिक रिमांड का आवेदन लगाया था, जिसे माननीय विशेष न्यायालय ने स्वीकार करते हुए चैतन्य को 6 सितंबर तक की न्यायिक रिमांड पर जेल भेजने का फैसला सुनाया है। ईडी ने अदालत में दलील दी थी कि, जांच के दौरान नए तथ्य सामने आए हैं और चैतन्य बघेल से पूछताछ जरूरी है।
Chaitanya Baghel:शराब घोटाले में मामले में चैतन्य बघेल पिछले एक महीने से जेल में हैं। इस मामले में पिछली सुनवाई 4 अगस्त को हुई थी। चैतन्य बघेल को 18 जुलाई को भिलाई से गिरफ्तार किया गया था। बताया गया कि, शराब घोटाले की रकम से चैतन्य को 16.70 करोड़ रुपए मिले थे।




