छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर
कड़ी सुरक्षा के बीच गैंगस्टर मयंक सिंह को लाया गया रायपुर, आज ही कोर्ट में किया जाएगा पेश
रायपुर। Gangster Mayank Singh: कुख्यात गैंगस्टर मयंक सिंह से जुड़ी बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां कड़ी सुरक्षा के बीच उसे रायपुर लाया गया, जो झारखंड जेल में बंद था। झारखंड पुलिस की टीम कड़ी सुरक्षा के साथ मयंक सिंह को लेकर रायपुर पहुंची है और उसे रायपुर क्राइम ब्रांच में रखा गया है। मयंक सिंह का संबंध पीआरए ग्रुप के दफ्तर के सामने हुए शूटआउट मामले से है। उसे आज ही कोर्ट में पेश किया जाएगा।
Gangster Mayank Singh: बता दें कि, मयंक सिंह लॉरेंस बिश्नोई गैंग का मीडिएटर है और उसके खिलाफ हत्या, रंगदारी, धमकी, फायरिंग और आपराधिक साजिश जैसे करीब 45 मामले दर्ज है। वह अमन साव गैंग का भी सदस्य है और उसके खिलाफ रायपुर के तेलीबांधा और झारखंड के कई थानों में अपराध दर्ज हैं।
Advertisement




