Breaking news
Advertisement
छत्तीसगढ़मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर

छत्तीसगढ़ के इस जिले में तेंदुए ने ली किसान की जान, ग्रामीणों में दहशत

मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर। जिले में तेंदुए ने एक शख्स पर हमला कर उसकी जान ले ली। तेंदुए के आतंक से ग्रामीण दहशत में हैं। यहां एक महीने में तेंदुए ने चौथी बार किसी शख्स पर हमला किया है। मामला जनकपुर इलाके का है।

बताया जा रहा है कि रविवार शाम को जनकपुर निवासी रनबदन अपने खेत में फसल की रखवाली कर रहा था। उसी वक्त अचानक से तेंदुआ पहुंच गया और उसने उस पर हमला कर दिया। घटना का पता तब चला, जब कुछ ग्रामीण उस खेत के पास पहुंचे थे। वहां पर रनबदन का शव पड़ा हुआ था। इसके बाद वन विभाग को इस बात की सूचना दी गई थी। खबर मिलते ही मौके पर वन विभाग की टीम पहुंची और शव को पोस्मार्टम के लिए भेजा गया।

इसके पहले 3 जनवरी को इसने सिंगरौली गांव में एक महिला की जान ली थी। तब लोगों ने मांग की थी कि इसे जल्द पकड़ लिया जाए। फिर इसे पकड़ने जंगलों में पिंजरे लगाए गए थे। फिर भी तेंदुआ पकड़ में नहीं आया।

Advertisement
Tags

Editorjee News

I am admin of Editorjee.com website. It is Hindi news website. It covers all news from India and World. I updates news from Politics analysis, crime reports, sports updates, entertainment gossip, exclusive pictures and articles, live business information .

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close